फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Quality team groped the pulse of the hospital for five hours, took suggestions from patients

क्वालिटी की टीम ने पांच घंटे टटोली अस्पताल की नब्ज, मरीजों से लिए सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Quality team groped the pulse of the hospital for five hours, took suggestions from patients
क्वालिटी टीम ने कायाकल्प पुरस्कार के लिए शुक्रवार को छावनी के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस टीम में
विज्ञापन

पंचकूला नागरिक अस्पताल की सीएमओ डॉ. संगीता व डॉ. रोहित शामिल थे। उन्होंने करीब पांच घंटे तक अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी लेने के साथ ही वहां पर इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों का भी जायजा लिया। इस दौरान टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को ओर बेहतर बनाने के लिए भी सुझाव दिए। इसके बाद दोनों डॉक्टर अलग-अलग आईपीडी ब्लॉक में स्थित बच्चों, सर्जरी व प्रसूति वार्ड में पहुंचे। टीम ने अस्पताल की छत और बायो मेडिकल वेस्ट की जगह को भी देखा। इसके अलावा पोस्टमार्टम रूम व एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित सीटी स्कैन रूम का भी जायजा लिया। डॉ. संगीता ने अस्पताल में आए मरीजों से भी मिलने वाले उपचार व सुविधाओं को लेकर सवाल जवाब भी किए। टीम के आने से पहले अस्पताल में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।

------------
डॉ. रोहित के संग अस्पताल का निरीक्षण किया है। सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और बाद में ही निर्णय लिया जाएगा कि अस्पताल को कायाकल्प का अवॉर्ड दिया जाना है कि नहीं। पिछले साल भी छावनी नागरिक अस्पताल को कायाकल्प का
विज्ञापन

अवॉर्ड मिला था।
डॉ. संगीता, मुख्य चिकित्सक पंचकूला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed