फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Puzzled car accident story, police in suspence

उलझी हादसे की कहानी, पसोपेश में पुलिस

Wed, 10 Feb 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Wed, 10 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
पंजाब स्थित खन्ना जिला के माछीवाड़ा इलाके में सिरहंद नहर में गिरी कार के मामले में अभी तक किसी का भी शव  पुलिस तलाश नहीं पाई है,लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में जांच कर रही माछीवाड़ा पुलिस ने दलबीर के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उसके खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। ये केस दलबीर के ससुर गुरदेव सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। ससुर का आरोप है कि उसके दामाद की उनकी बेटी गुरप्रीत कौर से अनबन चल रही थी, इसलिए उनके दामाद ने एक साजिश के तहत कार को नहर में डूबोया है और खुद बच गया है। माछीवाड़ा पुलिस ने फिलहाल पिता की शिकायत पर दलबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ये है मामला
उल्लेखनीय है कि सोमवार को गांव शाहपुर के रहने वाला दलबीर अपनी पत्नी, अपने बच्चे, अपनी साली, उसके बच्चे, सालेहार व उसके बच्चे को कार में लेकर वापस अंबाला आ रहा था। वह नवांशहर के गांव रतनाणा में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गया था, लेकिन जब वे वापस आ रहा था, तो बड़ी पुल के पास उसकी कार सिरहंद नहर में जा गिरी। इसमें दलबीर तो बच गया, लेकिन कार में सवार तीनों महिलाएं व तीनों बच्चे डूब गए। बताया जा रहा है कि इनमें से दो शव मिल गए हैं, जबकि चार  शवों का अभी कोई अता-पता नहीं चल पाया है। इधर, गांव शाहपुर में अभी तक दलबीर के घर मातम का माहौल है, मां अभी भी सदमें में हैं और गांववासियों में भी खामोशी का माहौल है। गांव शाहपुर में दलबीर के आसपड़ोस में रहने वाले लोग भी इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि दलबीर के पिता व अन्य लोग पंजाब में ही गए हुए हैं और अभी वहां से कोई सूचना नहीं आई है। पड़ोसियों ने इस मामले में कुछ भी कहने से फिलहाल इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दलबीर की कहानी पर भरोसा नहीं
उधर, माछीवाड़ा पुलिस अभी दलबीर की कहानी पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर पा रही है। दलबीर का कहना था कि वे आराम से अपनी कार चला रहा था, लेकिन तभी अचानक उसका नियंत्रण खोया और उसकी कार नहर में जा गिरी, लेकिन कार का शीशा टूट जाने की वजह से वह उसमें से बाहर आ गया और उसने अपनी जान बचाई। दलबीर अभी चिकित्सकों की निगरानी में था, लेकिन पुलिस अब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। खन्ना के थाना माछीवाड़ा के एसएचओ सिंकदर सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि अभी फिलहाल दलबीर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है, उसके ससुर ने आरोप लगाते हुए ये केस दर्ज करवाया है। एसएचओ के अनुसार दलबीर ने बताया है कि वे कैसे बचा? लेकिन जो आरोप दलबीर पर लगाए हैं, उस बारे में उससे पूछताछ की जाएगी। जल्द ही इस मामले का वास्तविकता सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed