फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Putting soil in the football field by spending 20 thousand rupees out of pocket, tweeted to the Home Minister

जेब से 20 हजार रुपये खर्च कर फुटबाल मैदान में डलवाई मिट्टी, गृहमंत्री को किया ट्वीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Putting soil in the football field by spending 20 thousand rupees out of pocket, tweeted to the Home Minister
Putting soil in the football field by spending 20 thousand rupees out of pocket, tweeted to the Home Minister - फोटो : Ambala
अंबाला। राजीव गांधी स्टेडियम अंबाला शहर में खेल विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण जगह-जगह फुटबाल मैदान में गड्ढों को आखिरकार खिलाड़ियों ने अपने पैसों से भरवाया। बार-बार गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे खिलाड़ियों ने खुद 20 हजार रुपये जमाकर तीन मिट्टी के टिप्पर मैदान में डलवाकर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवालिया निशान खडे़ कर दिए हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं खेल विभाग के अधिकारियों की अनदेखी को उजागर करने के लिए खिलाड़ियों ने एक ट्वीट गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी किया। फुटबाल खिलाड़ियों में मार्निंग स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान मनजीत सिंह, दविंद्र सिंह मान, जसविंद्र सिंह, बंटी, पम्मी, अमित तोमर, संजय, डॉ. अनिल, राजिंद्र, मोहित, राजीव का कहना था कि लंबे समय से मैदान के हालात बद से बदतर है। कई बार संबंधित अधिकारियों से मैदान को दुरुस्त करवाने की गुहार लगा चुके हैं बावजूद कोई समाधान नहीं हो सका। आखिर में खुद ही मैदान को सुुुधारने का जिम्मा उठाते हुए पैसे जमा कर मिट्टी डलवाई है ताकि मैदान में आसानी से फुटबाल खेला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed