फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Purse stolen from the pocket of a porter sleeping on the station bench, caught with the help of passengers

स्टेशन की बेंच पर सो रहे कुली की जेब से चोरी किया पर्स, यात्रियों की मदद से दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Purse stolen from the pocket of a porter sleeping on the station bench, caught with the help of passengers
अंबाला। स्टेशन पर बैठे कुली की जेब से अज्ञात ने पर्स चोरी कर लिया। नींद खुलने पर जब कुली को पर्स चोरी होने का अहसास हुआ तो उसने तुरंत शोर मचा दिया। नजदीक ही खड़े चोर ने जब पर्स सहित मौके से भागने की कोशिश की तो वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से कुली ने पर्स चोर को काबू कर लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और पर्स सहित चोर को काबू किया। चोर की पहचान 30 वर्षीय नाजर सिंह निवासी खन्ना पंजाब के तौर पर हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया और कोर्ट के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया। स्टेशन पर कार्यरत कुली जय प्रकाश ने बताया कि वह सुंदर नगर में रहता है। 26 सितंबर को शाम लगभग 4.30 बजे वह रेलवे स्टेशन के भोजनालय के पास बने बेंच पर लेटा हुआ था। इस दौरान उसे नींद आ गई। कुछ देर बाद उसे पेंट की जेब से पर्स निकलना महसूस हुआ। जब उसने अपनी जेब टटोली तो देखा कि एक युवक उसका पर्स लेकर भागने की कोशिश कर रहा है। लोगों की मदद से रेलवे इंजन के पास आरोपी को पकड़ लिया। जय प्रकाश ने बताया कि पर्स में 410 रुपये के अलावा जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed