फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Purification of thoughts is necessary to attain God: Pandit Rohit Krishna Shastri

भगवान की प्राप्ति के लिए विचारों का शुद्धिकरण होना जरूरी : पं. रोहित कृष्ण शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Purification of thoughts is necessary to attain God: Pandit Rohit Krishna Shastri
अंबाला सिटी। इंसान के विचारों में अनुभवता होनी चाहिए, विचार सकारात्मक होंगे तो भक्ति करने में भी आनंद आएगा। आनंद की प्राप्ति करने के लिए सभी के विचार भिन्न हो सकते हैं, मगर भगवान की भक्ति का आनंद ही सर्वोपरि माना गया है। उपरोक्त शब्द सिटी के सेक्टर 9 स्थित गेट नंबर तीन के नजदीक श्रीराधा-माधव संकीर्तन पथ व श्रीजी सखी मंडल के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित रोहित कृष्ण शास्त्री ने कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसारिक दृष्टि में विचारों का अहम महत्व है। भगवान की प्राप्ति करने के लिए सर्वप्रथम अपने विचारों में संशोधन करने की जरूरत है। जैसे कहा भी गया है कि हम दूसरों से अपने लिए बेहतर अपेक्षाएं रखते हैं, लेकिन हम उनके लिए अपने विचारों में विनम्रता को नहीं दर्शाते। ऐसे में सबसे पहले अपने विचारों का शुद्धिकरण करना होगा, तभी भगवान की भक्ति में आनंद होगा। इस मौके पर पंडित हन्नी शर्मा ने बताया कि कथा में प्रतिदिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं कथा शाम चार से सात आयोजित की जा रही है। कथा में अंबाला छावनी, मटहेडी, जंडली, प्रेमनगर, यमुनानगर, पंचकूला आदि से पहुंचकर श्रीमद्भागवत महापुराण पर नतमस्तक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed