Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Punjabi Gurdwara Management Committee dissolved, administrator appointed for six months

Ambala News: पंजाबी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भंग, छह माह के लिए प्रशासक किया नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Gurdwara Management Committee dissolved, administrator appointed for six months
अंबाला। पंजाबी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी ने भंग कर दिया है। यह कार्रवाई फंड के दुरुपयोग व अनियमितताओं के मामले में की गई है। अब स्वामी चरणदास को पंजाबी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रशासक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी ने इस मामले में निर्णय देते हुए नवनियुक्त प्रशासक को गुरुद्वारा की दिन-प्रतिदिन गतिविधियों की निगरानी करने के साथ आगे हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन आफ सोसायटी एक्ट के तहत वीडियोग्राफी में चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य परमजीत सिंह बत्तरा और हरजीत सिंह सचदेवा ने 19 दिसंबर 2022 को अपील दायर की थी।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि गुरुद्वारा कमेटी का प्रबंधन बीते कई वर्षों से ठीक नहीं चल रहा है। न ही गुरुद्वारा कमेटी के सही तरीके से चुनाव कराए जा रहे हैं और न ही सदस्यों की पूरी जानकारी सार्वजनिक तौर पर दी जा रही है। इसके अलावा गुरुद्वारा कमेटी के फंड के भी दुरुपयोग के आरोप दोनों सदस्यों की ओर से लगाए गए थे। दोनों सदस्यों ने बताया कि पिछले लगभग 10-15 सालों से गुरुद्वारा कमेटी का प्रबंधन बीएस बिंद्रा संभाल रहे थे, जिनकी कार्यप्रणाली को लेकर ही सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही अभी मुझे कोई ऐसा पत्र मिला है। जिसमें पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में प्रशासक की नियुक्ति और उन्हें हटाने की जानकारी दी गई है। पत्र मिलने के बाद ही जानकारी साझा की जाएगी।

बीएस बिंद्रा, प्रबंधक, पंजाबी गुरुद्वारा।



इस संबंध में हमारे पास शिकायत आई थी। मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है। मामला संज्ञान में है।
-ज्ञानचंद, जिला रजिस्ट्रार, सोसाइटी एवं फर्म, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed