फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Punjab border closed, two contract defaulters, property attached

Ambala News: पंजाब सीमा बंद, दो ठेके डिफॉल्टर, संपत्ति अटैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Punjab border closed, two contract defaulters, property attached
अंबाला सिटी। हरियाणा पंजाब सीमा बंद होने का असर दिखाई दे रहा है। दो महीने से अधिक समय से बंद चल रही इस सीमा पर मौजूद दो शराब के ठेके अपनी फीस ही आबकारी एवं कराधान विभाग को नहीं चुका पाए। अब रिकवरी खड़ी हुई तो विभागीय अधिकारियों ने शराब बिक्रेता फर्म लिकर वर्ल्ड काे इस बाबत नोटिस जारी किया। विभाग का राजस्व नहीं आया तो अब फर्म की संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई की गई है। अगर अभी भी फर्म देनदारी नहीं चुकाती है तो जल्द ही संपत्ति कुर्क करने के बाद संपत्ति को बेचकर सरकार राजस्व की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन

दोनों ठेकों पर एक करोड़ रुपये की देनदारी बकाया है। इसको अभी तक जमा नहीं कराया गया है जबकि इन दोनों के अलावा कोई भी ठेका डिफॉल्टर नहीं हुआ है। दोनों डिफॉल्टर ठेकों की आमदनी पंजाब से आने जाने में राजमार्ग का प्रयोग करने वाले लोगों से प्रमुख तौर पर होती थी।
विज्ञापन


प्रदेश में हर साल कई फर्में हो जाती हैं डिफॉल्टर

फर्मों का सरकार राजस्व को न जमा करना और डिफॉल्टर होना कोई नई बात नहीं है। एक समय था जब कई-कई फर्में करोड़ों रुपये के राजस्व को चूना लगाते हुए अपने आप को डिफॉल्टर घोषित करा लेती थीं। आबकारी विभाग के अधिकारी जब इनकी संपत्ति अटैच करने के लिए कार्यवाही शुरू करते तो इनके दस्तावेजों में संपत्ति की जानकारी ही नहीं मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में ऐसी डिफॉल्टर फर्मों के मामले कागजों में ही दबे रहते। वहीं दूसरी तरफ शराब कारोबारी नए चेहरे और नए कागजों के साथ बोली को नए सिरे से ले लेते। इससे कभी मामले अंजाम तक ही नहीं पहुंचते। मगर पिछले कुछ वर्षों में शराब नीति में बदलाव के बाद इस पर सख्ती की गई है।


फर्म की नारायणगढ़ में संपत्ति की थी जानकारी

फर्म काे शराब का ठेका देने से पहले पिछली बार एक फार्म भरवाया गया था। इसमें ठेका लेने वाली फर्म को अपनी संपत्ति की जानकारी देनी होती है। लिकर वर्ल्ड ने भी ठेका लेते समय अपनी संपत्ति नारायणगढ़ में दिखाई थी। इसमें एक कृषि भूमि व एक प्लॉट था। यही जानकारी विभाग के लिए हथियार बनी और दोनों संपत्तियों को विभाग ने अटैच कर लिया। जल्द इसे कुर्क किया जाएगा।

वर्जन

शंभू बॉर्डर के पास स्थित दो ठेकों की एक करोड़ रुपये की फीस बकाया है। इनकी संपत्ति अटैच की गई है। अशोक कुमार, डीईटीसी, आबकारी एवं कराधान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed