फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Puja is the second woman MLA from Mullana, Shaili has won twice in Narayangarh

Ambala News: मुलाना से पूजा दूसरी महिला विधायक, नारायणगढ़ में दो बार जीती शैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Puja is the second woman MLA from Mullana, Shaili has won twice in Narayangarh
अंबाला सिटी। चुनाव परिणाम आने पर भाजपा को बहुमत मिला है। इसके साथ ही हार और जीत के साथ कई रिकॉर्ड भी बने हैं। अंबाला शहर सीट की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल हार गए, मगर भाजपा का वोट बैंक बढ़ा है।
विज्ञापन

अंबाला छावनी सीट पर अनिल विज लगातार चौथी बार और इस बार सातवीं बार विधायक बने हैं। अभी तक इस सीट पर यह रिकॉर्ड कोई नहीं बना पाया। मुलाना और नारायणगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों का दबदबा रहा। मुलाना से पूजा चौधरी पहली बार विधायक बनी तो नारायणगढ़ से शैली चौधरी लगातार दूसरी बार विधायक बनी।
विज्ञापन

शैली इस सीट पर इकलौती ऐसी महिला हैं, जो दो बार विधायक बनी है। इसके अलावा कोई अन्य महिला प्रत्याशी इस सीट पर जीत नहीं पाई।
-अंबाला शहर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी असीम गोयल ने 2019 में 64 हजार 896 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल सिंह को 55 हजार 944 वोट मिले थे। तब असीम गोयल 8 हजार 952 वोट से जीते थे। अब 2024 में भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल को 73 हजार 344 वोट मिले, लेकिन इतने वोट लेने के बाद भी वह 11 हजार 131 वोट से हार गए। भाजपा का 2019 के मुकाबले 2024 में 8 हजार 448 वोट बैंक तो बढ़ा, मगर जीत नहीं सकी, हालांकि कांग्रेस के निर्मल सिंह को 2019 के मुकाबले इस बार 84 हजार 475 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंबाला छावनी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अनिल विज लगातार चौथी बार और इस बार सातवीं बार विधायक बने। अनिल विज ने इस बार 59 हजार 858 वोट और निर्दलीय चित्रा सरवारा ने 52 हजार 581 वोट लिए। 2019 की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी अनिल विज को 64 हजार 571 और निर्दलीय चित्रा सरवारा को 44 हजार 406 वोट मिले थे। भाजपा विधायक अनिल विज इस सीट पर सबसे ज्यादा बार जीत दर्ज करने वाले विधायक भी हैं।
-मुलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस की पूजा चौधरी ने 79 हजार 89 और भाजपा की संतोष चौहान सारवान ने 66 हजार 224 वोट लिए। पूजा चौधरी पहली बार में ही जीतकर विधायक बनी हैं। 2019 में इस सीट पर कांग्रेस के वरुण चौधरी ने 67 हजार 51 वोट लिए थे। भाजपा के राजबीर सिंह को 65 हजार 363 वोट मिले थे।

-नारायणगढ़ में कांग्रेस की शैली चौधरी को इस बार 62 हजार 180 वोट मिले। भाजपा के डॉ. पवन सैनी को 47 हजार 86 वोट मिले। शैली चौधरी इस सीट पर पहली महिला हैं, जो दो बार विधायक बनी हैं। 2019 में कांग्रेस की शैली को 53 हजार 470 और भाजपा के सुरेंद्र सिंह को 32 हजार 870 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed