फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Public Works Department canceled the old tender of Homeopathic College

Ambala News: लोक निर्माण विभाग ने रद की होम्योपैथिक कॉलेज की पुरानी निविदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Public Works Department canceled the old tender of Homeopathic College
अंबाला। छावनी के चंदपुरा गांव में अधूरे पड़े होम्योपैथिक मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य जल्द शुरु हो जाएगा। आर्बिट्रेशन के तहत मामले का फैसला लोक निर्माण विभाग के हक में आया है। अब विभाग ने तुरंत प्रभाव से पहली निविदा को रद कर दिया है। इसके निर्माण को लेकर अब नए सिरे से खाका तैयार किया जाएगा ताकि अधूरे पड़े कार्य को पूरा किया जा सके और इसका अंबाला छावनी सहित आसपास के लोगों को लाभ मिल सके। वहीं अब आर्बिट्रेशन में वार हीरोज स्टेडियम का मामला ही लंबित रहा गया है।
विज्ञापन

होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण लगभग आठ एकड़ में किया जा रहा है। यह कार्य वर्ष 2021 में शुरु किया गया था। इसकी लागत लगभग 36 करोड़ के करीब थी। इस योजना के तहत काम भी शुरु हो गया था। लेकिन अचानक ठेकेदार ने काम को रोक दिया था। लगभग तीन साल बाद अब अधूरे निर्माण के पूरा होने की आस बंधी है और विभाग भी अब इसे पूरा करवाने की प्रक्रिया में जुट गया है ताकि लंबित परियोजना को पूरा करके अंबाला छावनी में एक ओर सुविधा का विस्तार किया जा सके।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में नहीं जाने की पड़ेगी जरूरत
प्रदेश में एक भी होम्योपैथिक मेडिकल कालेज नहीं है। इस वजह से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को परेशानी होती थी और उन्हें मजबूरीवश होम्योपैथी की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था। छात्रों की इस समस्या के समाधान के लिए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने होम्योपैथिक मेडिकल कालेज खोलने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पहले मंगलई गांव में होम्योपैथिक मेडिकल कालेज के लिए जमीन की पैमाइश की गई थी, लेकिन शहर से दूर होने के कारण इसे चंदपुरा गांव में बनाने का फैसला किया गया। आयुष विभाग की मानें तो चंदपुरा गांव में पहले अस्पताल और फिर कालेज बनेगा। यहां पर होम्योपैथिक की डिग्री के लिए 50 सीट होगी।
वर्जन
होम्योपैथिक कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पुराने ठेके को रद्द कर दिया गया है। अब अधूरे निर्माण को पूरा करने का खाका तैयार किया जाएगा।
रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed