{"_id":"65ee28f7bc5760b850045944","slug":"public-service-stood-for-three-hours-passengers-worried-ambala-news-c-36-1-amb1001-119685-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीन घंटे खड़ी रही जनसेवा, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीन घंटे खड़ी रही जनसेवा, यात्री परेशान
विज्ञापन
बराड़ा। किसान आंदोलन के चलते अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर भी असर देखने को मिला। बिहार के बनमनखी रेलवे स्टेशन से अमृतसर जाने वाली ट्रेन नंबर 14617 जनसेवा ट्रेन करीब तीन घंटे बराड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि यहां किसानों का आंदोलन नजर नहीं आया।
माना जा रहा है कि पंजाब में किसानों की ओर से किए जा रहे आंदोलन का असर यहां देखने को मिला। स्टेशन पर ट्रेन रुकने से यात्री परेशान नजर आए, क्योंकि इस स्टेशन पर ना तो कोई कैंटीन है। इसके अलावा पीने के पानी के लिए भी यात्री भटकते नजर आए। ट्रेन से उतरकर यात्री इधर-उधर घूमते दिखाई दिए।
भारी संख्या में यात्री बाजार से खाने-पीने की चीजें लेने पहुंच गए। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि यात्रियों की भीड़ को देखकर कुछ दुकानदारों ने खाद्य पदार्थ उन्हें महंगे दामों पर दिए। यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी थी और स्टेशन पर शौचालय प्लेटफार्म नंबर एक पर बना है। ऐसे में यात्रियों को शौचालय जाने में भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ा क्योंकि ट्रेन में बने शौचालयों में अधिकतर के बाहर की तरफ लगी कांच की खिड़की टूटी थी और बाहर से सब दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
ऐसे में यात्री इन शौचालय का भी प्रयोग नहीं कर पाए। बच्चे भी भूख से बिलखते नजर आए। एक यात्री ने बताया कि वह बिहार से अमृतसर जा रहा है और सुबह उसके बेटे का 8 वीं कक्षा का पेपर है, लेकिन लगता है इस ट्रेन के भरोसे उसके बच्चे का पेपर न छूट जाए।
लोगों ने झेली परेशानी
सीतापुर की अंजू ने कहा कि बिहार से आए हैं और अमृतसर जाना है। यहां न पीने का पानी है और न ही कोई खाने की चीज मिल रही है। बच्चे भी परेशान हैं। बिहार के राजेश गुप्ता ने कहा कि बिहार से आया हूं और लुधियाना जाना है। काफी देर से यहां ट्रेन खड़ी है। एक तो गंतव्य पर पहुंचने से लेट हैं, दूसरा यहां खाने-पीने को कुछ भी नहीं। शंकर ऋषि का कहना था कि दो घंटे से बराड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़े हैं, सब परेशान हैं। पता नहीं गाड़ी कब चलेगी। विजय कुमार ने बताया कि वह बनमनखी से आया है और रोहतक जाना है। यहां ट्रेन खड़ी हो गई है। इससे काफी परेशानी हो रही है।