फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   protest of one rank one pension

लागू होने वाली वन रैंक, वन पेंशन का विरोध

Tue, 01 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 01 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
protest of one rank one pension
रेस्ट हाउस में सोमवार को एक्स सर्विस मेन वेलफेयर कमेटी की ओर से वन रैंक वन पैंशन की मांग को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्रधान अतर सिंह मुल्तानी ने आज से लागू होने वाली आधी अधूरी वन रैंक वन पेंशन का विरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में जो पेंशन लागू की गई थी उसे पूरी तरह लागू नहीं किया गया। जबकि पूर्व सैनिकों की पूरी मांग को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से जल्द ही जंतर मंतर पर 260 दिनों से बैठे भूतपूर्व सैनिकों के नुमाइंदों को बुलाकर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सैनिकों द्वारा कड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसके चलने से प्रधानमंत्री के निवास स्थान पर धरना दिया जाएगा और साथ ही अन्य मंत्रियों के घरों का घेराव किए जाएंगे। इसके जो परिणाम होंगे सरकार खुद ही जिम्मेवार होगी। दूसरी ओर, भूतपूर्व सैनिकों ने मांगो को लेकर किए जा रहे पिछले आंदोलनों पर भी विचार विमर्श किया और साथ ही आगामी आंदोलन को ओर तेज करने को लेकर रूप रेखा तैयार की गई। वहीं बैठक में सांझा मोर्चा पंजाब के प्रधान बिग्रेडियर मनजीत सिंह व महामंत्री कर्नल सीजेएस खेरा के उपस्थित होने पर सैनिकों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर कर्नल अमर सिंह, ब्रिगेडियर मंजीत सिंह, कैप्टन सी एस बुटर, सीनियर प्रधान जेपी मेहता, सीनियर जनरल सेकेटरी बाबू राम सैनी, जनरल सेकेटरी खुशबीर सिंह दत, कैप्टर गुलजार सिंह, सुबेदार मेजर धर्मपाल, जयवीर, सुलखन सिंह, हवलदार हरदीप सिंह, मामराज, दिलदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed