{"_id":"6a9723d88083f3abc90f66fc","slug":"protest-held-against-fir-against-rahul-gandhi-demand-for-its-withdrawal-ambala-news-c-36-1-amb1002-168828-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में किया प्रदर्शन, वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में किया प्रदर्शन, वापस लेने की मांग
विज्ञापन
अंबाला सिटी में कांग्रेसीजन प्रदर्शन करते हुए। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहरी और ग्रामीण ने केंद्र व उत्तराखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई शहरी जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौहान और अंबाला कैंट से जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह परी ने की। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एफआईआर को तुरंत वापस लेने की मांग की।
पवन अग्रवाल ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण की घटना पर राहुल गांधी ने केवल संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय से जुड़े सवाल उठाए थे। भाजपा सरकार ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा राहुल गांधी के खिलाफ ही मामला दर्ज करा दिया, जो न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। इस दौरान हिम्मत सिंह, रोहित शर्मा, नवीन गुप्ता, अशोक सोनी, पार्षद हरमिंदर हीरा, कोमल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।