{"_id":"69b9b98f90690edd5a018f0f","slug":"protest-against-contracting-out-work-effigy-to-be-burnt-today-ambala-news-c-36-1-amb1002-159899-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार्य ठेके पर देने के विरोध में दिया धरना, आज फूकेंगे पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार्य ठेके पर देने के विरोध में दिया धरना, आज फूकेंगे पुतला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला सिटी। नगर निगम में सफाई कार्य को ठेके पर देने के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। इकाई प्रधान शंकर पामा के नेतृत्व में धरने के 14वें दिन 31 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान घोषणा की गई कि 18 मार्च को इस ठेकेदारी प्रथा के विरोध में पूरे हरियाणा में पुतले फूंके जाएंगे, जिसमें राज्य प्रधान नरेश शास्त्री मुख्य रूप से शामिल होंगे।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान इन्द्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने इस निर्णय को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि पक्का करने की बजाय ठेका प्रथा लागू करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान सेवा राम बोहत, वीर पाल कांगड़ा और महिला प्रधान अनीता देवी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।