फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   protest against Agneepath

अग्निपथ के विरोध में हल्ला बोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
protest against Agneepath
अंबाला सिटी। अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और योजना को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की। वहीं, किसानों ने युवाओं का समर्थन करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ चलने का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती, तब तक विभिन्न माध्यमों से उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसान गुलाब सिंह, जय सिंह व अन्य ने ज्ञापन देते हुए बताया कि सरकार की इस योजना से सीधे तौर पर युवाओं का भविष्य खराब होगा। योजना के अनुसार युवाओं को केवल चार साल के लिए ही आर्मी में भर्ती किया जाएगा। उसके बाद उन्हें सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा जो पूरी तरह से गलत है। वहीं, सेवानिवृत्ति के बाद हरियाणा सरकार की ओर से ही रोजगार देने की बात कही जा रही है, परंतु स्थिति उसके बिल्कुल उलट है। ऐसे में युवाओं का भविष्य पूरी तरह से खतरे है। सरकार को तुरंत प्रभाव से इस योजना को वापस लेते हुए पुराने तरीके से ही भर्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन

पुरानी भर्तियों प्रक्रिया को करें पूरा
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जो पुरानी भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई थी। उनका भी परिणाम नहीं निकाला गया है। इसके अलावा कुछ भर्तियों की प्रक्रिया में केवल ज्वाइनिंग लेटर देने रह गए थे, उन्हें भी रद्द कर दिया गया। इससे बहुत से युवाओं के सपने टूट गए हैं। सरकार को उन भर्तियों को पुराने तरीके से ही पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed