फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Prostitution business was going on in rented house, case registered against husband and wife

Ambala News: किराये के मकान में चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, पति-पत्नी पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Prostitution business was going on in rented house, case registered against husband and wife
अंबाला। महेश नगर में तीन दिन के भीतर दूसरे वेश्यावृत्ति के धंधे का खुलासा हुआ है। अबकि बार पुलिस ने पूजा विहार में किराये के एक कमरे में चल रहे इस धंधे का भंडाफोड़ किया। डीएसपी अनिल के नेतृत्व में टीम ने पूरा प्लान बनाया। एक फर्जी ग्राहक के हाथ में नोट दिया और उस पर हस्ताक्षर किए हुए थे। जैसे ही ग्राहक घर में गया और संबंधित पति-पत्नी को नोट सौंपा तो पुलिस ने छापामारी कर नोट बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने दंपति को काबू कर लिया। इसके अलावा दो युवतियां भी मिली है। फिलहाल पुलिस उनके पूछताछ कर रही है। महेश नगर थाने में प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी अनिल ने बताया कि दंपति किराये के मकान में रहते थे और दूसरे राज्यों से लड़कियों को लाकर वेश्यावृत्ति करवाते थे। मौके से पूजा विहार निवासी तरूण व उसकी पत्नी को काबू कर लिया है। दोनों को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि 21 मार्च को भी पुलिस ने छावनी के न्यू दयाल बाग में भी छानामारी कर वेश्यावृत्ति करते हुए कुछ महिलाओं को काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed