फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Property tax dues of more than 5 lakhs, notice issued to 20 people

Ambala News: 5 लाख से ऊपर संपत्ति कर बकाया, 20 लोगों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Property tax dues of more than 5 lakhs, notice issued to 20 people
अंबाला सिटी। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने निगम अंबाला शहर व अंबाला सदर के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आयुक्त ने संपत्ति कर शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 5 लाख से ऊपर संपत्ति कर जिन भी बकायादारों ने जमा नहीं करवाया है, उनको नोटिस भिजवाए जाएं। मालिक को संपत्ति कर से संबंधित अगर कोई समस्या है तो वह समस्या का समाधान नगर निगम कार्यालय में आकर संपत्ति कर शाखा में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह अपना संपत्ति कर समय पर नगर निगम कार्यालय में जमा करवाएं। शाखा को निर्देश दिए गए कि वह जल्द संपत्ति कर के नोटिस जारी करें व कार्यालय में इस नोटिस बारे संपत्ति कर मालिक को सुनवाई के लिए बुलाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभागों से भी संपत्ति कर लेना सुनिश्चित करें। संपत्ति कर शाखा प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि गुरुवार को पहले दिन 5 लाख से ऊपर संपत्ति कर बकाया वाले 20 लोगों को नोटिस जारी किए गए। शुक्रवार को भी नोटिस दिए जाएंगे। वहीं, शहर में करीब 250 ऐसे लोग हैं, जिनके पास निगम का 5 लाख से ऊपर का संपत्ति कर बकाया है। इन लोगों के पास निगम का करीब 49 करोड़ बकाया पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनका शुल्क जमा हो चुका, उनकी करवाएं रजिस्ट्री
नगर निगम की रेंट शाखा अधिकारियों को आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन दुकानों का रजिस्ट्री शुल्क नगर निगम कार्यालय में जमा हो गया हैं। उनकी रजिस्ट्री करवाई जाए। दुकानदार समय पर अपना किराया जमा करवाएं। आयुक्त ने कहा कि टीम का गठन कर शहर से सभी अवैध होर्डिंग उतरवाए जाएं। इसके साथ ही आयुक्त ने निगम के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी को स्वीकृत करवाने के लिए एक कमेटी संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कर इस कार्य को जल्द करवाने के निर्देश दिए।

निगम में पहुंची 24 शिकायत, 17 का मौके पर समाधान
नगर निगम कार्यालय में गुरुवार को समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में नगर निगम संयुक्त आयुक्त पुनीत ने शिकायत सुनी। इसमें 24 शिकायत प्राप्त हुई। इसमें 17 शिकायतों का समाधान करवाया गया। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। यह शिविर नगर निगम में प्रत्येक कार्य दिवस में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed