फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Property businessman injured by attacking with knives

प्रॉपर्टी कारोबारी को चाकुओं से हमला कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Property businessman injured by attacking with knives
प्रॉपर्टी कारोबारी देवेंद्र पर कुछ युवकों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला एसए जैन कॉलेज चौक के पास हुआ। कई युवक बाइक पर सवार होकर आए। युवकों ने आते ही देवेंद्र पर हमला कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। मौके पर घायल अवस्था में देवेंद्र काफी देर तक सड़क पर मार्केट के बीच पड़ा रहा। कुछ देर बाद मार्केट के लोगों व राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

उधर, देवेंद्र के परिजनों ने नागरिक अस्पताल में पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देवेंद्र के भाई आरएस वालिया ने बताया कि हमले की आशंकाओं को लेकर पुलिस को पहले से ही एक शिकायत दी गई थी। मगर, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की बजाय उनकी शिकायत को अनदेखा कर दिया। इसी वजह से अब आरोपी अपने मकसद में कामयाब हो गए। बहरहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है। बहरहाल हमले में बुरी तरह जख्मी हुए देवेंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि चिकित्सकों ने ज्यादा खून बहने की बात कही है।
विज्ञापन

हमले का मुख्य कारण रंजिश
घायल देवेंद्र ने बताया कि आरोपी युवकों ने रंजिश को लेकर उस पर हमला किया है। उसने बताया कि यह हमला वाल्मीकि बस्ती के सागर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर किया है। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। आरोपियों के सहयोगी फौजी ने उनके खिलाफ कुछ दिन पहले आर्म्स एक्ट का एक झूठा केस दर्ज करवाया था। जबकि उनके पास लाइसेंसी हथियार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
- रामकुमार, एसएचओ, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed