फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Propagating Shrimad Bhagwat for years, honored

Ambala News: वर्षों से कर रहे श्रीमद्भागवत का प्रचार, किया सम्मानित

Thu, 23 Jan 2025 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Propagating Shrimad Bhagwat for years, honored
अंबाला छावनी के श्याम नगर में कथा वाचक को सम्मानित करते सहयोग वेलफेयर सोसायटी के पदा​धिकारी। प्
अंबाला। श्री वैष्णो देवी मंदिर श्याम नगर में 18 से 24 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कथावाचक ऋचा भदोला ने कथा की शुरुआत में श्रीमद् भागवत कथा के बारे में श्रद्धालुओं को अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्म की कथा और वामन अवतार का वर्णन किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण जन्म उत्सव भी मनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कथा के दौरान सहयोग वेलफेयर सोसायटी दयालबाग के सदस्यों ने कथावाचक ऋचा भदोला को सम्मानित किया। कथा वाचक ने सोसायटी सदस्यों को राधा कृष्ण का चिह्न देकर अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर गिरीश आहूजा ने बताया कि कथा व्यास ने 17 वर्ष की आयु में श्रीमद् भागवत कथा का प्रचार करना और सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागृत करना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बहुत ही पुण्य का कार्य है जोकि कथावाचक कर रहे हैं। इससे आने वाली पीढ़ियों को सनातन धर्म को जानने का मौका मिलेगा। कथा के अंत में 7.30 बजे आरती की गई और चाय बिस्कुट व केले का प्रसाद बांटा गया। सभा के सदस्यों में गीता शर्मा, कविता शर्मा, विनोद शर्मा, गिरीश शर्मा, सतीश शर्मा, सुनीता अरोड़ा और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed