{"_id":"6227b90243177f45f748edc8","slug":"projects-worth-crores-will-take-wings-of-development-ambala-news-knl101277219","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की परियोजनाओं से लगेंगे विकास के पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की परियोजनाओं से लगेंगे विकास के पंख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। हरियाणा बजट 2022 से अंबाला में भी विकास कार्यों के पंख लगेंगे। हालांकि पहले भी करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के साथ-साथ अंबाला व आसपास के शहरों की जनता को राहत देने के लिए रिंग रोड परियोजना को मंजूरी दी है। यह रिंग रोड छावनी व शहर के बाहरी क्षेत्र में बनाया जाएगा। दूसरी ओर, बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए नारायणगढ़ के ट्रामा सेंटर 100 बेड का बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर टीबी अस्पताल को भी 100 बेड तक करने का बजट पास हुआ है। बड़ी सौगात यह है कि मानसिक रूप से दिव्यांगों के लिए एक आजीवन देखभाल गृह की भी यहां स्थापना होगी।
इसके अलावा अंबाला-चंडीगढ़ रोड से लेकर हिसार बाईपास और छावनी के बाहर-बाहर फोरलेन रिंग रोड भी तैयार किया जाएगा। रिंग रोड के माध्यम से आसपास के शहरों का सीधा कनेक्शन अंबाला से हो जाएगा। साथ ही शहरभर में लगने वाले जाम से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा। वहीं साहा से शाहाबाद सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। जिससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषणा जिले के लिए गर्व की बात
बजट में सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है। चयनित महिलाओं को पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशंसित पत्र दिया जाएगा। सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषणा अंबाला के लिए गर्व की बात है। बता दें कि सुषमा स्वराज का जन्म अंबाला छावनी में हुआ था। बाद में वह विदेश मंत्री रही।