फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Problems arising due to waterlogging in the pond

Ambala News: तालाब में जलभराव से हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Problems arising due to waterlogging in the pond
मुलाना। नाहौनी गांव में तालाब की निकासी न होने से ग्राम वासी परेशान है। तालाब का गंदा पानी लोगो के घरों तक पहुंच रहा है। गलियां पानी से लबालब भरी खड़ी है। शिकायतों के बावजूद हल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब से पानी निकासी के स्थाई समाधान की मांग की है। पाल मोहल्ला व खत्री मोहल्ला के रहने वाले जोगिंदर पाल, शैंपी कुमार ने बताया कि तालाब का पानी गलियों में खड़ा रहता है। घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश होते ही पानी घरों तक मार करता है। बच्चों को सुबह स्कूल भेजने के लिए भी इसी गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। गंदे पानी से मक्खी मच्छरों की भरमार है और बीमारियों के फैलने का भय बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वो नाहौनी सरपंच सहित बीडीपीओ साहा तक समस्या समाधान की मांग कर चुके हैं।ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव का मौसम है नेता आते है और हल कराने का आश्वासन दे जाते हैं लेकिन कोई भी समस्या का हल नहीं करता। सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने कहा कि समस्या का स्थाई समाधान आचार संहिता हटने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल वहां पर पंप लगाकर पानी को निकाल कर लोगों की समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed