फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Private bus filled with 50 passengers crashed, six injured in the accident

50 सवारियों से भरी प्राइवेट बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Private bus filled with 50 passengers crashed, six injured in the accident
Private bus filled with 50 passengers crashed, six injured in the accident - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। पीपली से अंबाला शहर के लिए निकली प्राइवेट बस मंगलवार को जग्गी सिटी सेंटर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में करीब 50 सवारियां बैठी थी, जिनमें से 6 को गंभीर चोटें लगीं। हादसा सुबह करीब 9 बजकर 35 मिनट पर हुआ जब चालक शमशेर सिंह ने सामने जा रहे वाहन को ओवर टेक किया और बस से संतुलन खो बैठा। चालक के मुताबिक उसने बस को नियंत्रित करने की भरसक कोशिश की लेकिन बस दांयी तरफ खिंचती चली गई। इसीलिए बस अनियंत्रित हो गई और जग्गी सिटी सेेंटर के सामने डिवाइडर तोड़ते हुए हरियाणा प्रवेश द्वार से जा टकराई। जब नीचे उतर कर देखा तो टाई रॉड टूटी मिली। हादसा होते ही बस चालक ने ही पुलिस की मदद के लिए 112 नंबर डायल किया। पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गनीमत यह रही कि उस समय हाईवे पर बस के पीछे कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

यह लोग हुए हादसे में घायल
उस समय अधिकतर वह लोग सवार थे जो प्रतिदिन पीपली से अंबाला तक का सफर तय करते थे। मंगलवार सुबह हुए हादसे में सेशन कोर्ट में कार्यरत 45 वर्षीय महिला पुलिस कर्मी सुनीता देवी को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं कुरुक्षेत्र के धंतौड़ी निवासी बस के परिचालक 35 वर्षीय रवि की पीठ में अंदरूनी चोटें आने के चलते नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी प्रकार गांव धंतौड़ी के ही 21 वर्षीय नरेंद्र सिंह की छाती में चोट आई हैं। बस में सवार 18 वर्षीय युवती अनु जो कि अपनी मां सुखविंद्र कौर के साथ अंबाला आ रही थी को टांग में गंभीर चोट आने के चलते ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

चार मिनट में पहुंची पुलिस सेवा
पुलिस वाहन 112 सूचना मिलने के महज चार मिनट के भीतर घटना स्थल पर पहुंच गई। एएसआई बलवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पास करीब 9 बजकर 40 मिनट पर हादसे की वीटी मिली थी और 9 बजकर 44 मिनट पर वह मौके पर पहुंच गए थे। हादसे में घायल सभी 6 लोगों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने पहले ही हुई थी बस की पासिंग
बस चालक शमशेर सिंह ने बताया कि बस की पासिंग दो महीने पहले ही अंबाला में करवाई थी। बता दें कि पासिंग के समय बस की फिटनेस भी जांची जाती है। ऐसे में पासिंग सिस्टम पर सवाल खड़े होने लाजमी हैं।

घटना की सूचना मिली थी। हमने बस को मौके से हटाते हुए यातायात सुचारू कर दिया है। बस को थाने में खड़ा करवा लिया है। क्योंकि वाहन स्वत: ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है। ऐसे में यह दुर्घटना महज एक हादसा है।
- बलबीर सिंह, थाना प्रभारी बलदेव नगर।

Private bus filled with 50 passengers crashed, six injured in the accident

Private bus filled with 50 passengers crashed, six injured in the accident- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed