{"_id":"663181ecbb048bcef40c7924","slug":"private-bus-drivers-forced-to-pick-up-passengers-from-outside-ambala-news-c-36-1-sknl1003-122414-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाहर से सवारी बैठाने को मजबूर निजी बस चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाहर से सवारी बैठाने को मजबूर निजी बस चालक
विज्ञापन
जगाधरी बस स्टैंड के बाहर खड़ी अंबाला की निजी बस चालक सवारियों को बैठाने के लिए आवाज लगाता हुआ।
अंबाला। जगाधरी बस अड्डा पर अंबाला की निजी बसों को काउंटर नहीं मिल रहा है। इस कारण निजी बस चालकों को बस अड्डे के बाहर से यात्रियों को बैठाने को मजबूर हैं। जगाधरी बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। इस कारण इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें चार्जिंग के लिए काउंटर पर खड़ी रहती है और चार्ज होती है।
द सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ अंबाला के प्रधान रामनाथ राणा ने बताया कि सन 1993 से अंबाला में प्राइवेट बसों की शुरूआत हुई थी। इसके बाद 2014 में अंबाला से जगाधरी बस अड्डे के लिए प्राइवेट बसों का संचालन शुरू किया गया था तब से प्राइवेट बसों का संचालन नियमित चल रहा है। अंबाला सिटी बस अड्डा से जगाधरी बस अड्डा के लिए रोजाना 20 प्राइवेट बसों का संचालन होता है। यह बसें ग्रामीण और शहरी यात्रियों को लेकर उनके गंतव्य की ओर पहुंचाती हैं। इसी तरह से यमुनानगर से अंबाला कैंट के लिए 15 बसों का संचालन होता है। इसी के साथ जगाधरी बस अड्डा से प्राइवेट बसें अंबाला कैंट, चंडीगढ, पौंटा साहिब, नारायणगढ़, सहारनपुर और यमुनानगर की ओर संचालन करती हैं। उन्होंने बताया कि जब से जगाधरी बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाया है । कुछ दिन पहले जगाधरी बस अड्डे में निजी बसों की एंट्री बंद कर गेट बंद कर दिया था। जिसके बाद द सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ के जगाधरी के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक यमुनानगर से मुलाकात की लेकिन वहां से उन्हे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह केबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर से मिले, मंत्री के आश्वासन के बाद निजी बसों के लिए जगाधरी बस अड्डे के गेट खोल दिए गए।
वर्जन-- -- -- -
जगाधरी बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों के कारण पहले गेट बंद कर दिया गया था। जिसके कारण निजी बसें, बस अड्डे में नहीं आ रही थी। लेकिन महाप्रबंधक के आदेश के बाद गेट खोल दिया गया और बसें बस अड्डे में आ रही हैं।
विज्ञापन
अजायब सिंह, अड्डा इंचार्ज, जगाधरी।

वर्जन