फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Private agency will find TB patients, budget of Rs 32 lakh released

Ambala News: निजी एजेंसी खोजेगी टीबी के मरीज, 32 लाख का बजट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Private agency will find TB patients, budget of Rs 32 lakh released
पीपीएसए कार्यक्रम पर आयोजित हुई बैठक में शामिल हुए निजी संस्थानों के पदा​धिकारी। स्वास्थ्य विभा
अंबाला सिटी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला अंबाला में नया कार्यक्रम पीपीएसए (रोगी प्रदाता सहायता एजेंसी) शुरू किया गया है। इसके तहत निजी एजेंसी टीबी मरीजों की खोज करेगी।
विज्ञापन

यह एजेंसी निजी अस्पतालों में आने वाले टीबी मरीजों की टेस्टिंग पर नजर रखेगी। इसके बाद उन्हें उपचार पूरा होने तक सहायता प्रदान करेगी। इसके लिए टीबी विभाग को 36 लाख रुपये का बजट भी जारी हुआ है। विभाग द्वारा एजेंसी को प्रति मरीज के अनुसार विभिन्न बिंदुओं के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इससे मरीजों की जल्दी खोज होगी। इसके साथ ही उनके उपचार में भी तेजी आएगी। वर्ष के अंत तक अंबाला को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

ठीक होने तक रखना होगा ख्याल
इस अनुबंध में एजेंसी की ओर से मरीज की खोज से लेकर उसका उपचार करवाने, दवा लिदवाने, समय- समय पर जांच करवाने, आर्थिक मदद दिलवाने सहित ठीक होने तक मरीज का ख्याल रखा जाएगा। इन्हीं बिंदुओं के आधार पर ही एजेंसी को भुगतान किया जाएगा। एक मरीज को आमतौर पर टीबी से ठीक होने में छह महीने तक उपचार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तर की हुई बैठक
इसी अनुबंध को लेकर शनिवार को किंगफिशर रिजोर्ट में एक बैठक भी आयोजित की गई थी। जिसमें कार्यक्रम के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में निजी अस्पतालों से चिकित्सक पहुंचे। इसमें डॉ. विनीत गुप्ता, डॉ. बवेजा, डॉ. वानी, डॉ. कुलदीप, डॉ. वाशू, डॉ. नीलम, डॉ. महिपाल, डॉ. लक्ष्य सहित अन्य निजी संस्थानों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

100 दिनों के शिविर भी रहेंगे जारी
इधर विभाग अपने स्तर पर भी मरीजों की खोज करेगा। इसके लिए 100 दिनों तक चलाए जाने वाले विशेष अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। इसमें रोजाना विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मरीजों की जांच होगी। इसके साथ ही पुराने मरीजों को भी जांचा जाएगा।
वर्जन
टीबी मुक्त अभियान के तहत यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें निजी एजेंसी विभाग से अलग मरीजों की खोज कर उन्हें उपचार देने का कार्य करेगी।
-डॉ. सीमा सचदेवा तवंर, डीटीओ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed