Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Printing error in the question paper: the question itself was not printed, but the options were provided.

Ambala News: प्रश्नपत्र में प्रिंटिंग की चूक, सवाल छपा नहीं विकल्प दे दिया

Sun, 05 Jul 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 05 Jul 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Printing error in the question paper: the question itself was not printed, but the options were provided.
रोहित।
अंबाला। जिले में पीजीटी लेवल-3 की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान कुल 13 केंद्रों पर 4114 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी, लेकिन 3186 परीक्षार्थी ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। जबकि 928 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा देकर बाहर निकले कई परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में कुछ सवाल अधूरे थे। प्रश्नपत्र की प्रिंटिंग में थी कमी, सवाल छपा नहीं विकल्प दे दिया गया था। कई प्रश्नों के साथ दिए गए विकल्प, मुख्य प्रश्न से कोई तालमेल ही नहीं बिठा रहे थे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना था कि ऐसे में सही विकल्प चुनना किसी चुनौती से कम नहीं था। इन खामियों के बावजूद अधिकांश अभ्यर्थियों ने माना कि कुल मिलाकर प्रश्नपत्र का स्तर काफी आसान था। इससे उन्हें राहत मिली। परीक्षा में किसी भी तरह की नकल या गड़बड़ी का कोई मामला सामने नहीं आया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार भागों में बंटा था पेपर : प्रश्नपत्र को चार भागों में विभाजित किया गया था। इसमें कुल 150 अंकों के सवाल पूछे गए थे। पहले भाग के तहत प्रश्न संख्या 1 से 30 तक बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र से संबंधित रहे। इसी प्रकार दूसरे भाग में प्रश्न संख्या 31 से 60 तक हिंदी और अंग्रेजी भाषा की दक्षता परखने के लिए थे। जबकि तीसरे भाग के तहत प्रश्न संख्या 61 से 90 के बीच मात्रात्मक योग्यता ,तार्किक अभिक्षमता, सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए। वहीं अंतिम व चौथे भाग में प्रश्न संख्या 91 से 150 तक का पूरा खंड इतिहास विषय पर केंद्रित रहा। संवाद

रोहित।

रोहित।

रोहित।

रोहित।

रोहित।

रोहित।

रोहित।

रोहित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed