फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Principals of six districts will brainstorm on the new education policy

Ambala News: छह जिलों के प्राचार्या करेंगे नई शिक्षा नीति पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Principals of six districts will brainstorm on the new education policy
अंबाला सिटी। सरकार इस वर्ष पूरे प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने जा रही है। इससे पूर्व कॉलेजों के प्राचार्य नई शिक्षा नीति पर मंथन करेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में मंडल स्तर पर सुझाव लेने के लिए कॉलेजों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का नाम सुझाव से समाधान रखा गया है। यह कार्यक्रम छावनी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 7 जनवरी को होगा। इस कार्यक्रम में अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल जिले के प्राचार्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

यह कॉलेज करेंगे प्रतिभाग
इस कार्यक्रम में अंबाला और करनाल मंडल से छह जिलों के करीब 115 कॉलेजों के प्राचार्य आएंगे। इनमें सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं। यह प्राचार्य नई शिक्षा नीति पर अपने सुझाव देंगे। इन सुझाव के आने के बाद उनका समाधान उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम में उच्चतर शिक्षा विभाग से अधिकारी भी पहुंचेंगे। वहीं, 12 जनवरी को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम रखा है। इसमें शिक्षा मंत्री पहुंचेंगे। इसके बाद नई शिक्षा नीति को पूरे प्रदेश में लागू किए जाने की संभावना है। अभी तक यह कुछ ही यूनिवर्सिटी ने लागू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तर पर हो रहा कार्यक्रम
दरअसल, प्रदेश में मंडल स्तर पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। छावनी के राजकीय महाविद्यालय में अंबाला और करनाल मंडल के कॉलेज के प्राचार्य आएंगे। इसके बाद बाकी के मंडल में यह कार्यक्रम होगा। वहीं, कार्यक्रम में प्राचार्यों से नई शिक्षा नीति को लेकर सुझाव लिए जाएंगे, जिससे कि नीति में और अधिक सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed