फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Principal sent report to DG in student sexual harassment case

छात्रा यौन उत्पीड़न प्रकरण में प्रिंसिपल ने डीजी को भेजी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Principal sent report to DG in student sexual harassment case
गवर्नमेंट पीजी कालेज अंबाला छावनी में तीन छात्राओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले में प्रिंसिपल ने अपनी रिपोर्ट बनाकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निदेशक के पास भेज दी है। इसमें प्रिंसिपल ने कालेज काउंसिल की रिपोर्ट के साथ कालेज की आंतरिक जांच कमेटी के साथ अपने कमेंट भी दिए हैं। प्रिंसिपल ने साफ किया है कि आरोपी शिक्षक बार-बार अपने बयानों से पलट रहा है। इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक ने कालेज में शिकायत न देकर जांच कमेटी के खिलाफ सीधे ही थाने में शिकायत दी है। ऐसे में अब शिक्षक पर विभागीय गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर इस मामले में आरोपी शिक्षक के परिजन प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे। उन्होंने माफी भी मांगी, लेकिन प्रिंसिपल ने स्पष्ट कर दिया कि मैं कुछ नहीं कर सकता। मैंने रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है। वहीं आरोपी शिक्षक अब पांच दिनों के अवकाश पर चला गया है।
विज्ञापन

तीन घंटे की एसएचओ ने कालेज में सदस्यों से बातचीत
आरोपी शिक्षक द्वारा थाने में दो दिन पहले सौंपी गई शिकायत की जांच के लिए सोमवार की सुबह एसएचओ विजय कुमार कालेज पहुंचे। आरोपी शिक्षक ने शिकायत में कहा था कि मुझे जातिसूचक शब्द कहे गये और एक सदस्य ने मेरा गला भी पकड़ा। इस बारे में एसएचओ ने प्रिंसिपल से सवाल किए। साथ ही जांच कमेटी के सभी सदस्यों को बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद शाम के समय आरोपी शिक्षक और उसके परिजन खुद थाने में पहुंचे और उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक ने अपनी शिकायत वापस ले ली है, जहां तक छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला है, उसमें हमारे पास कालेज से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। -विजय कुमार, इंस्पेक्टर कैंट थाना।

मैंने अपनी रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है। शिक्षक 5 दिनों के अवकाश पर चला गया है। इतना ही नहीं नियमों को तोड़ते हुए शिक्षक सीधे थाने में गया था जो कि गलत है। अब इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी, वह निदेशालय स्तर पर ही होगी।
- अरुण जोशी, प्रिंसिपल गवर्नमेंट पीजी कालेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed