फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Prices of medicines expected to reduce with health insurance

Ambala News: स्वास्थ्य बीमा के साथ दवाओं के दाम कम होने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Prices of medicines expected to reduce with health insurance
डॉ विनोद तायल
अंबाला सिटी। आने वाले बजट सत्र के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े चिकित्सकों ने भी अपने विचार रखे। अधिकतर चिकित्सकों ने कहा कि हाल के समय में हरियाणा प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहले से बेहतर सुविधाएं मिल रही है। कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें अभी भी सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है बजट में सरकार को दवाओं को बेहतर करने के लिए निवेश बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सभी वर्गों को निशुल्क बीमा के लाभ मिलने चाहिए। आयुष से जुड़ी कागजी कार्रवाई को और अधिक सुगम बनाने की भी आवश्यकता है। वहीं, आधुनिक तकनीक की सहायता से स्वास्थ्य सेवाओं में विकास होना चाहिए। डॉ. हरजिंद्र कुमार सैनी ने बताया कि सरकार को बजट में दवाओं के स्तर में बढ़ोतरी के लिए अधिक निवेश करना चाहिए। इसके साथ ही सभी प्रकार की गंभीर बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के दामों में भी कमी करनी चाहिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के बजट में हो बढ़ोतरी
डॉ. विनोद तायल ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवाओं को ओर बेहतर करने के लिए निवेश बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही चिकित्सकों को इन्कम टैक्स में भी छूट दी जानी चाहिए। स्वास्थ्य बजट को भी बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को मिले निशुल्क स्वास्थ्य बीमा
डॉ. रजनीश कपूर ने कहा कि सरकार को बजट में सभी वर्गों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य बीमा के बारे में कोई नितियां बनानी चाहिए। आयुष कार्ड धारकों के दायरे को भी बढ़ाने पर निवेश करना चाहिए। जिससे हर वर्ग के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

कागजी कार्रवाई हो सुगम
होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. विनय मोहन ने बताया कि अक्सर ही लोगों को आयुष से जुड़ी कागजी कार्रवाई को लेकर बहुत परेशानी होती है। इसके लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। वहीं सभी प्रकार के टेस्ट को लेकर नई तकनीक में निवेश बढ़ाना चाहिए। इससे जांच में तेजी आए और शीघ्रता के साथ मरीज का उपचार किया जा सके।

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed