फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pressure from Carpenter Society in Cantonment Board area

Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में बढ़ रहा वाहनों का दबाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Pressure from Carpenter Society in Cantonment Board area
सेन्य क्षेत्र ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला का कार्यालय। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) में दुर्घटनाएं न हों। इसके लिए योजना तैयार की है। योजना के तहत बोर्ड क्षेत्र के उन चौराहों और सड़कों को चिह्नित किया जाएगा। यहां वाहनों की संख्या अधिक रहती है और आमजन भी इन्ही सड़कों का उपयोग आवागमन के लिए करता है, जिससे कि हादसे रोकने के लिए पहले ही उचित प्रबंध कर लिए जाएं।
इस योजना के तहत सभी संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रेफिक लाइट्स लगाने को लेकर योजना तैयार की गई है। इस सुविधा से जुड़े सर्वे को लेकर बोर्ड अधिकारियों ने कार्य शुरु किया है ताकि वाहनों की संख्या और लोगों के आवागमन के आधार पर यह निश्चित किया जा सके कि हादसे होने का अंदेशा कौन सी जगह या सड़क पर है। वहीं वाहनों की गिनती करने के लिए प्राइवेट कर्मचारियों के तैनाती की भी योजना है। हालांकि इस पर फैसला योजना के अंतिम चरण में किया जाएगा।
विज्ञापन

चौक पर लगाए थे रिफ्लेक्टर और पोल
कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला ने पहले संवेदनशील चौराहों पर रिफ्लेक्टर और प्लास्टिक के पोल लगाए थे ताकि दूर से आने वाले लोगों को ही यह नजर आ जाएं और वो अपने वाहन की गति को कम कर सकें। ऐसे चौक बोर्ड कार्यालय के नजदीक और इंजन चौक पर लगाए गए हैं। जहां पहले के मुकाबले हादसों में काफी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैपिटल चौक से डिफेंस कॉलोनी तक भीड़
कैपिटल चौक से लेकर डिफेंस कॉलोनी की तरफ जाने वाली सड़क पर काफी भीड़ रहती है। स्कूल के समय तो इन सड़कों से निकलना जोखिम भरा रहता है। इस सड़क पर सात चौराहे हैं। हालांकि इन चौराहों पर सुबह और शाम के समय संतरी तैनात रहते हैं। बावजूद इसके कई बार तेजगति वाहनों की वजह से हादसे हो चुके हैं। वहीं वाहनों की गति पर शिकंजा कसने के लिए उक्त सड़क पर आठ से दस स्पीड ब्रेकर भी बनाए गए हैं।

वर्जन
बोर्ड क्षेत्र को दुर्घटना रहित रखने के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। प्राथमिक चरण में कुछ व्यस्त चौक-चौराहों का स्वरुप बदल गया था। इसी कड़ी में अब ज्यादा भीड़-भाड़ वाले रास्तों और सड़कों का आंकलन किया जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर यहां ट्रेफिक लाइट्स का प्रबंध किया जा सके।
सतीश कुमार, सीबीए, अंबाला।

सेन्य क्षेत्र स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला का कार्यालय। फाइल फोटो

सेन्य क्षेत्र स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला का कार्यालय। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed