फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   President to visit Ambala today, may fly Rafale at Air Force Station

Ambala News: राष्ट्रपति आज आएंगी अंबाला, एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल से भर सकती हैं उड़ान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
President to visit Ambala today, may fly Rafale at Air Force Station
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगीं। वह एयरफोर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वह एयरफोर्स स्टेशन में राफेल की तकनीक से जुड़ी जानकारियां ले सकती हैं। संभावना है कि वह राफेल से अंबाला का चक्कर भी लगा सकती हैं। राष्ट्रपति दिल्ली से सुबह 8 बजे अपने विशेष विमान से अंबाला के लिए उड़ान भरेंगी। एक घंटे में उनका विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में पहुंच जाएगा। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इस दौरान वह अधिकारियों को संबोधित करेंगी। करीब साढ़े 12 बजे यह कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। इस कार्यक्रम में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी शिरकत कर सकते हैं।


जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के आयोजन और प्रोटोकॉल के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों व अन्य की जिम्मेदारी तय की गई है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रपति दिल्ली से हवाई मार्ग के माध्यम से एयरफोर्स स्टेशन अंबाला छावनी पहुंचेगी। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यापक व्यवस्था होंगी। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रोटोकॉल के तहत डयूटी लगाई गई है। उनको प्रशासन की ओर से अस्थायी तौर पर आई कार्ड भी जारी किए गए हैं। वहीं राष्ट्रपति के आगमन से एक दिन पहले सभी जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों ने एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंच कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों की रिहर्सल की और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं कैंट में कैपिटल चौक से वायु सेना स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क को एक तरफ से बेरिकेडिंग लगाकर बंद रखा गया है।।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed