फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Presenting the patriotic story of Lakshmi Bai

Ambala News: लक्ष्मी बाई की देशभक्ति की गाथा प्रस्तुत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Presenting the patriotic story of Lakshmi Bai
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग के विद्यार्थियों की ओर से पारितोषिक वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने किया। सर्वप्रथम तिलक लगाकर व पुष्पगुच्छ देकर प्रधानाचार्य का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने डीएवी गान के साथ किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम स्वागत गीत की ओर से बच्चों ने बहुत खूबसूरत प्रस्तुति दी। इसके पश्चात दयानंद सरस्वती की ओर से फैलाई जागरूकता को याद दिलाती मंत्र उच्चारण व नृत्य प्रस्तुति देखते ही बनती थी।
विज्ञापन

त्रि-शक्ति को दर्शाती प्रस्तुति में तीनों शक्तियों की उपासना करते हुए बच्चों ने मंत्रमुग्ध नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य नाटिका वक्त की कसौटी में देशभक्ति नृत्य ने सब दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोनस विक्ट्री में बच्चों ने भारतीय खेलों व उनकी उपलब्धियों को दिखाया। इसके उपरांत बच्चों ने कुछ कहना है शीर्षक से माता-पिता को संदेश देते हुए प्रार्थना की कि वह मोबाइल फोन के चंगुल से निकलकर बच्चों की सही परिवेश करें व अधिक से अधिक समय अपने बच्चों के लिए निकाले।
यह प्रस्तुति दशकों को भाव-विभोर कर गई। बच्चों ने महारानी लक्ष्मी बाई की बलिदान व देशभक्ति गाथा की प्रस्तुति भी दी। भांगड़ा की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की।

स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निकालना व उनका सर्वांगीण विकास करना ही पुलिस डीएवी संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। स्कूल बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी सफल प्लेटफार्म देता है। उन्होंने स्कूल के स्टाफ को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी। स्कूल प्रधानाचार्य ने कक्षा पहली व दूसरी के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाने वाले बच्चों को पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed