{"_id":"6861dc0a6c41fd596702ff76","slug":"preparations-underway-to-start-four-year-bed-integrated-course-in-12-colleges-of-the-state-ambala-news-c-36-1-amb1003-145244-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्रदेश के 12 कॉलेजों में चार वर्षीय बीएड इंटिग्रेटेड पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्रदेश के 12 कॉलेजों में चार वर्षीय बीएड इंटिग्रेटेड पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी
Mon, 30 Jun 2025 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
सतनाम सिंह
अंबाला सिटी। शिक्षक बनने वाले विद्यार्थियों को अब बीए के बाद अलग से बीएड कोर्स करने की जरूरत नहीं होगी। विद्यार्थी भविष्य में इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम में पढ़ाई कर सकेंगे। इसमें विद्यार्थियों की बीए पढ़ाई के साथ ही बीएड पढ़ाई भी पूरी हो सकेगी। यह पाठ्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और राजकीय कॉलेज अंबाला छावनी के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जाएगा। इसमें दोनों संस्थानों की ओर से विद्यार्थियों को संसाधन, लाइब्रेरी, लैब और टीचिंग की सुविधाएं संयुक्त रूप से दी जाएंगी। यह पाठ्यक्रम अगले शैक्षणिक वर्ष से शुरू होनी की उम्मीद है। इस कार्यक्रम को उच्चतर शिक्षा विभाग व शिक्षा विभाग की देखरेख में चलाया जाएगा।
कॉलेज व डायट के संयुक्त तत्वावधान में चलेगा पाठ्यक्रम
दरअसल, हरियाणा सरकार ने डायट को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आईटीईपी के तहत चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए एनसीटीई को ऑनलाइन प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए मंजूरी दे दी है। अंबाला जिले में यह पाठ्यक्रम राजकीय कॉलेज अंबाला छावनी व डायट मोहड़ा के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जाएगा। इस पाठ्यक्रम के लिए राजकीय कॉलेज अंबाला छावनी में कक्षाएं लगेंगी। राजकीय कॉलेज व डायट मोहड़ा से प्रोफेसर पाठ्यक्रम को पढ़ाएंगे। वहीं, प्रदेश में 12 कॉलेजों में यह पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।
-- --
बीए के साथ ही चार वर्ष में बीएड कर सकेंगे
जैसे विद्यार्थी 12वीं कक्षा के बाद बीए कोर्स करते हैं। उसके बाद बीएड कोर्स होता है। ऐसे ही विद्यार्थी 12वीं कक्षा के बाद यह चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स कर सकेंगे। विद्यार्थियों का चार वर्ष में ही बीए व बीएड कोर्स की तरह डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में इन 12 जगहों पर शुरू होगा यह पाठ्यक्रम
डायट पंचकूला के तहत राजकीय पीजी महाविद्यालय सेक्टर-1, डायट मोहड़ा में राजकीय पीजी महाविद्यालय अंबाला छावनी, डायट शाहपुर करनाल में पीटी सीएलएस राजकीय पीजी महाविद्यालय करनाल, डायट इकास जींद में पीजी राजकीय महिला महाविद्यालय जींद, डायट महेंद्रगढ़ में राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ये कोर्स शुरू किया जाएगा। वहीं डायट फरीदाबाद में जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एवं टेक्निकल फरीदाबाद, डायट तेजली यमुनानगर में जीएन खालसा कॉलेज यमुनानगर, डायट पानीपत में आईबी पीजी कॉलेज पानीपत, डायट विश्वामील सोनीपत में डीसीआरयूटी मुरथल सोनीपत में ये कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके अलावा डायट कैथल में आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल, डायट बीरही कलां चरखी-दादरी में जेवीएमजीआरआर पीजी कॉलेज चरखी दादरी और डायट हुसैनपुर रेवाड़ी के तहत केएलपी पीजी कॉलेज रेवाड़ी में पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।
वर्जन
यह पाठ्यक्रम राजकीय कॉलेज अंबाला छावनी व डायट मोहड़ा के अंतर्गत संयुक्त रूप से चलाया जाना है। इस पाठ्यक्रम के तहत राजकीय कॉलेज में कक्षाएं लगेंगी। डायट से प्रोफेसर को पढ़ाने के लिए कॉलेज में भेजा जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बीए व बीएड की चार वर्षीय डिग्री मिल सकेगी। अभी इस पाठ्यक्रम को चलाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
सुधीर कालड़ा, प्रिंसिपल, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी