{"_id":"68f1530427b795ade40cd882","slug":"preparations-underway-to-remove-encroachments-from-sectors-hsvp-department-issues-25-notices-ambala-news-c-36-1-amb1003-151548-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेक्टरों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी, एचएसवीपी विभाग ने दिए 25 नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेक्टरों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी, एचएसवीपी विभाग ने दिए 25 नोटिस
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड की मार्केट।
अंबाला सिटी। सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) नोटिस दिए हैं। विभाग की ओर से दिवाली के बाद अतिक्रमण हटाने को लेकर तैयारी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण हटाने के लिए सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड में 25 नोटिस दिए गए हैं, हालांकि दुकानदारों को खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए एक माह का समय भी दिया गया है। वहीं, सेक्टरों की मार्केट क्षेत्रों में कई लोगों ने पब्लिक कोरिडोर में भी अतिक्रमण कर रखा है। यही नहीं मेज-कुर्सी लगाकर भी अतिक्रमण किया गया है। यह विभाग की पहले की गई कार्रवाई में भी देखने को सामने आया था।
विभाग शिकायत पर करेगा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
विभाग की ओर से एक शिकायत पर यह कार्रवाई की जा रही है। इस शिकायत पर विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि अभी उनको एचएसवीपी की ओर से कोई नोटिस नहीं मिले हैं। विभाग की ओर से कई माह पहले मार्केट में नोटिस चस्पा किए गए थे, लेकिन अभी ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
शाम को ज्यादा हो जाता है अतिक्रमण, निकलने में भी दिक्कत
सेक्टरों की मार्केट में शाम होते ही अतिक्रमण हो जाता है, इससे सड़क से निकलने वाले राहगीरों को भी दिक्कत आती है। विभाग की ओर से बीते वर्ष अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। इसके बाद विभाग ने मार्केट में नोटिस भी चस्पा किए थे, लेकिन पुलिस बल नहीं मिलने से कार्रवाई नहीं हुई थी। अब विभाग दोबारा कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गए हैं। अतिक्रमण को लेकर विभाग के पास शिकायत आई थी। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक माह का समय दिया गया है। अगर खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
- गुरनाम सिंह, जेई, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण।