फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparations for Shri Ganesh festival have begun, Ganpati Bappa will be seated on 27th

Ambala News: श्री गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरु, 27 को विराजेंगे गणपति बप्पा

Sat, 23 Aug 2025 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 23 Aug 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Shri Ganesh festival have begun, Ganpati Bappa will be seated on 27th
अंबाला छावनी में श्री गणेश महोत्सव को लेकर पंडाल सजाते भक्त। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। श्री गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है। भक्तों ने पंडाल सजाने शुरु कर दिए हैं ताकि विधि-विधान से 27 अगस्त को गणपति बप्पा की स्थापना की जा सके, वहीं भगवान गणेश की मूर्तियों को लेकर भी बाजार सजने लगे हैं ताकि भक्त अपनी पसंद और आकार की मूर्ति खरीद सकें। अंबाला सिटी सहित छावनी में श्री गणेश महोत्सव को लेकर संस्थाएं कार्य में जुट गई हैं। सिटी में श्री सिद्धि विनायक सोसायटी द्वारा कोतवाली बाजार में पंडाल सजाया जाएगा। इसी प्रकार अंबाला छावनी में मां बसंती देवी क्लब द्वारा सातवां श्री गणेश महोत्सव पंडाल, कच्चा बाजार में सबका श्री गणेश मित्र मंडल की तरफ से पंडाल, रंगिया मंंडी में छठा श्री गणेश महोत्सव पंडाल, श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में लालकुर्ती बाजार में श्री गणेश मंडल द्वारा पंडाल सजाया जाएगा। पंडाल में गणपति बप्पा को विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जाएंगे और यह प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा।

अंबाला कैंट का राजा श्री सबका गणेश जी
छावनी के कच्चा बाजार स्थित पंडाल में 27 अगस्त को गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। यह आयोजन छह सितंबर तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली व यूपी से बैंड और कलाकार आएंगे। श्री गणेश महोत्सव के संबंध में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सहारनपुर व मेरठ के कलकार सुंदर झांकियों की प्रस्तुति देंगे। गणपति बप्पा को 56 भोग, इसमें डोसा-इडली, मालपूड़ा, खीर, लडडू व हलवे सहित विभिन्न व्यंजन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन


लालकुर्ती का राजा: चढ़या जाएगा 101 किलो का लड्डू
छावनी के लालकुर्ती बाजार में 27 अगस्त से 15 वां गणेश महोत्सव आयोजित किया जाएगा। श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान महिंदर रेखी ने बताया कि भजन संध्या में 101 किलो का एक लड्डू बनाया जाएगा, इससे बप्पा को भोग लगाया जाएगा। तीन सितंबर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें शाहबाद मारकंडा से गंगा रमन मस्त एंड पार्टी भजन गाएंगे, वहीं सहारनपुर से सचिन ग्रुप के कलाकार झांकियां प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच फुट की प्रतिमा के मिलेंगे दर्शन
मां बसंती देवी मंदिर के पुरोहित प्रवीण गौड़ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार सातवां गणेश महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस बार अंबाला छावनी से नहीं बल्कि सिटी से पांच फुट की प्रतिमा लाई जाएगी। पांच सितंबर को सुबह 9 बजे हवन और एक बजे भंडारा होगा। इसी दिन शाम पांच बजे शोभा यात्रा का आयोजन होगा। श्री गणेश महोत्सव के दौरान रोजाना सुबह और शाम आठ बजे आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।




झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

छावनी के रंगिया मंडी स्थित ओम नम: शिवाय क्लब की तरफ से छठे श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 27 अगस्त संत निवास के पास पंडाल में मूर्ति स्थापना की जाएगी। चार सितंबर को सुंदर झांकियां निकाली जाएंगी। इसमें भोले शंकर, पार्वती माता, राधा-कृष्ण, काली माता सहित अन्य कई आकर्षक झांकियां होंगी। पांच सितंबर को भंडारे का आयोजन होगा और छह सितंबर को हरिद्वार में गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed