फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparations for district level Geeta Jayanti festival in the last phase

जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में- उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Preparations for district level Geeta Jayanti festival in the last phase
कार्यक्रम स्थल का दौरा करते हुए उपायुक्त व अन्य। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज अधिकारियों के साथ रामबाग मैदान अंबाला शहर में 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित किये जाने वाले गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 12 दिसंबर को प्रात साढ़े 8 बजे गीता हवन यज्ञ के साथ आयोजित किया जायेगा। इसके उपरांत सुबह 10 बजे मुख्यातिथि अंबाला लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया व वशिष्ठ अतिथि विधायक असीम गोयल नन्यौला जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत पारंपरिक वाद्ययंत्र नगाड़ा तथा बीन पार्टी द्वारा भी अपनी प्रस्तुति पेश की जायेगी। समारोह में लगाई गई प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित स्टॉल भी लगाए गये हैं जिनसे यहां पहुंचने वाले लोग सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं तथा स्टालों पर उपलब्ध सामानों की खरीदारी भी कर सकते हैं। आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य भी किया जायेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी जायेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि रामबाग मैदान अंबाला शहर में तीनों दिन आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। जानकारी के क्रम में उपायुक्त ने यह भी बताया कि 13 दिसंबर को सोहन लाल डीएवी कालेज अंबाला शहर मे गीता सेमिनार का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें वक्ताओं द्वारा गीता की महत्वता बारे विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार 14 दिसंबर को रामबाग मैदान अंबाला शहर से ही भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा जो शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए रामबाग मैदान में आकर संपन्न होगी। उपायुक्त ने इस मौके पर आम जनमानस से अपील की कि वे इस जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को अपने स्टाफ के साथ गीता जयंती महोत्सव में आने के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम हितेष कुमार, जिला परिषद के सीईओ जगदीप ढांडा के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed