फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparation for the new session, the department will give notice to unrecognized schools before the start of admission.

Ambala News: नए सत्र की तैयारी, दाखिला शुरू होने से पहले गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को नोटिस देगा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Preparation for the new session, the department will give notice to unrecognized schools before the start of admission.
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग ने नए सत्र की तैयारी करनी शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों ने सभी बीईओ की बैठक लेकर इसकी तैयारी करने के लिए कहा है। साथ ही अभिभावकों को दाखिले को लेकर कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सभी बीईओ को उनके कार्यालय में मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं अगर उनके क्षेत्र में कोई गैर मान्यता प्राप्त स्कूल चल रहा है तो उसे नोटिस देने के भी निर्देश हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने सभी बीईओ की बैठक ली। इसके साथ ही राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और घर-घर जाकर सर्वे करने के लिए भी अध्यापकों को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, अप्रैल माह में नए सत्र का शुभारंभ होगा। नए सत्र में विद्यार्थियों का दाखिला करने को लेकर जहां राजकीय स्कूलों ने कमर कस ली है, वहीं निजी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी लगाम लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग ने सभी बीईओ को कहा है कि वह अपने कार्यालयों के बाहर निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची को चस्पा करें और अपने एरिया में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को नोटिस दें। जो स्कूल जिस कक्षा तक मान्यता प्राप्त है, वह उसी कक्षा तक ही विद्यार्थियों का दाखिला करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभिभावक भी यह जांच पड़ताल कर लें कि जिस स्कूल में वह अपने बच्चे का दाखिला करवाना चाहते हैं, वह सरकार से मान्यता प्राप्त है या नहीं। अगर कोई अभिभावक गैर मान्यता प्राप्त स्कूल में अपने बच्चे का दाखिला करवाता है तो इसके लिए अभिभावक भी जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


सभी बीईओ की बैठक ली गई है। सभी बीईओ को नए सत्र की शुरूआत से पहले तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि वह अपने कार्यालय के बाहर निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची चस्पा करें ताकि अभिभावकों को मान्यता प्राप्त स्कूलों के बारे में पता चल सके। सभी बीईओ को गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को नोटिस देने के निर्देश भी दिए गए हैं। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed