फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparation for the Cantonment Board election started on the voter list

Ambala News: छावनी परिषद के चुनाव की तैयारी मतदाता सूची पर शुरू हुआ काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Preparation for the Cantonment Board election started on the voter list
अंबाला छावनी ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यालय। अकाइवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। तीन साल बाद कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद बोर्ड क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं की सूची तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है, इसके लिए बोर्ड ने 15 अगस्त की अंतिम तारीख घोषित की है ताकि मतदाता अपने वोट को लेकर जानकारी दे सकें। सूची में यदि कोई नया मतदाता शामिल हुआ है तो उसका भी वोट बनाया जा सके।
कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के अधीन आठ वार्ड हैं, जिनमें चुनाव होंगे। इन वार्डों की कुल आबादी लगभग 60 हजार है। वार्ड नंबर एक में 1223 मतदाता हैं। इसी प्रकार वार्ड नंबर दो में 2782, वार्ड तीन में 3725, वार्ड चार में 2709, वार्ड पांच में 1953, वार्ड छह में 1798, वार्ड सात में 1231 व वार्ड नंबर आठ में 1699 मतदाता हैं।
विज्ञापन

वार्ड प्रतिनिधि से मिलेगी राहत : कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में तोपखाना, तोपखाना परेड, डिफेंस कॉलोनी का कुछ हिस्सा, दूधला मंडी, रेलवे कॉलोनी आदि कुछ क्षेत्र शामिल हैं। जहां जनप्रतिनिधियों की बेहद जरूरत है। ऐसे में चुनाव न होने के कारण कुछ क्षेत्रों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं की दरकार है, इसमें तोपखाना का क्षेत्र भी शामिल है, जहां रिहायशी क्षेत्र में खुली डेयरियों से सड़कों व गलियों में गोबर फैला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार दूधला मंडी में भी विकास कार्याें की दरकार है। स्थानीय निवासी गौतम, प्रवीन, रजनीश व पंकज आदि का कहना है कि क्षेत्र की समस्या के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि की बेहद आवश्यकता है जोकि धरातल पर उतरकर ही समस्याओं का समाधान करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed