फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pregnant mother-in-law, in-laws clashed in hospital

अस्पताल में भिड़े गर्भवती के मायका, ससुराल वाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pregnant mother-in-law, in-laws clashed in hospital
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में बुधवार को हंगामा हो गया। वार्ड में गर्भवती महिला के मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के सदस्यों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्ष के परिवार के सदस्य घायल हो गए। वहां मौजूद स्टाफ सदस्यों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराते हुए एमएलआर कटवाई है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लड़की हिना के भाई मीशू का कहना है कि उसकी बहन की शादी गत वर्ष 13 दिसंबर को हरि पैलेस निवासी मोहित के साथ हुई थी। उसके बाद से ही ससुराल पक्ष उसकी बहन के साथ मारपीट करता आ रहा है। बुधवार सुबह भी ऐसा ही हुआ। उसकी गर्भवती बहन ने उन्हें फोन कर बताया कि मोहित ने उनके साथ मारपीट की और अब उसके पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद पूरा परिवार मौके पर पहुंचा। वह अपनी मां और बड़ी बहन के साथ हिना को देखने के लिए गायनी वार्ड में जाने लगे तो मोहित ने उस पर हमला कर दिया। इसमें उन्हें चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, हिना के ससुर कश्मीरी लाल ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही हिना ने सभी को परेशान करना शुरू कर दिया था। शादी के करीब दो माह बाद उनके द्वारा परेशान करने और धमकियों से तंग आकर उन्होंने महिला थाना में शिकायत दी थी। वहीं, बुधवार सुबह हिना ने लड़ाई शुरू करते हुए बच्चा न रखने की बात कहते हुए खुद ही पेट में मुक्के और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। हिना गर्भवती थी, इसी कारण वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जैसे ही मोहित अस्पताल पहुंचा तो हिना के मायके पक्ष के सदस्यों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। स्टाफ ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह से मामले को शांत करवाया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed