फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pre-paid taxi will be available at railway station, plan is being made

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर मिलेगी प्री-पेड टैक्सी, बन रही योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pre-paid taxi will be available at railway station, plan is being made
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर प्री-पेड टैक्सी और ऑटो की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने इस योजना पर मंथन शुरू किया है, जिससे कि दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि इस संबंध में कुछ सुझाव प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

इन्हीं सुझावों के आधार पर योजना तैयार की जा रही है, जिससे कि यात्रियों को राहत मिल सके। इसके लिए रेलवे परिसर में ही आगमन और निकासी द्वार के बीच में ही स्थान निर्धारित किया जाएगा, ट्रेन से उतरने वाले यात्री आसानी से प्री-पेड बूथ तक पहुंच सकें और बिना मोलभाव के एक निर्धारित किराए के साथ वो टैक्सी और ऑटो में सफर करके गंतव्य तक पहुंच सकें। इससे वो सुरक्षित भी रहेंगे और पैसों की भी बचत होगी।
विज्ञापन

अभी ये हैं हालात
मौजूदा समय में रेलवे परिसर में काफी खराब हालात हैं। रेलवे परिसर के आगमन द्वार पर ही ई-रिक्शा सहित ऑटो चालकों का कब्जा रहता है। वहीं निकासी द्वार के पास बने एस्कलेटर के पास टैक्सी व ऑटो चालकों का जमावड़ा रहता है जो यात्रियों से मोलभाव करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार हो चुकी लड़ाई
सवारी लेने की होड़ में स्टेशन परिसर में ही कई बार ऑटो व टैक्सी चालकों के बीच हाथापाई हो चुकी है। कुछ दिन पहले अंबाला सिटी के एक टैक्सी चालक पर भी साथी चालक ने हमला कर दिया था और उसका सिर फट गया। इस संबंध में अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में भी मामला दर्ज किया गया है।
300 ट्रेन, 50 हजार यात्री
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का कैंट रेलवे स्टेशन काफी व्यस्त रेलवे स्टेशन है। यहां से रोजाना 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है, वहीं यात्रियों की संख्या भी 50 हजार के करीब है जोकि त्योहारों के समय 80 हजार तक पहुंच जाती है। इसलिए स्टेशन पर 24 घंटे यात्रियाें की चहल-पहल रहती है।

वर्जन
स्टेशन पर ऑटो व टैक्सी के प्री-पैड बूथ को लेकर सुझाव आए हैं। इस पर मंथन किया जा रहा है। योजना तैयार करके इस पर जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी ताकि यात्रियों को उचित मूल्य पर वाहन की सुविधा मिल सके।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed