संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। शिविर में 100 से अधिक विद्यार्थियों भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवकों को सम्मानित करते हुए प्रदीप, अंशुल और दीक्षा को बेस्ट वॉलंटियर चुना गया। कुसुम, साहिल व अंकित को बेस्ट कैंपर और निशिका, आयुष व गुलशन को बेस्ट यंग वॉलंटियर का खिताब मिला। टीम नंबर 9 को बेस्ट टीम घोषित किया गया।
इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. डॉ. अतुल यादव रहे, जबकि सेवानिवृत्त प्रोफेसर गुरुदेव सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान प्रो. नायब सिंह ने प्रदूषण नियंत्रण और प्रो. बलजिंदर कौर ने महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान दिए। यह शिविर प्राचार्य प्रो. डॉ. देशराज बाजवा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रणदीप सिंह, डॉ. ओमबीर, डॉ. पूनम, प्रो. नेहा और डॉ. समीक्षा सहित अन्य मौजूद रहे।