{"_id":"682f88b7c13c2667950bdcd0","slug":"power-outage-overnight-after-storm-ambala-news-c-36-1-amb1001-143104-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आंधी के बाद रातभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आंधी के बाद रातभर गुल रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले में बुधवार शाम अचानक आई आंधी से बिजली व्यवस्था बिगड़ गई। 434 फीडरों में से 196 फीडर प्रभावित हुए। इन फीडरों के बंद होने से ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में बिजली घंटों गुल रही। इससे लोगों की दिनचर्या भी बिगड़ गई। बच्चे स्कूल भी नहीं जा सके।
आंधी के कारण बिजली की तारों पर गिरे पेड़ परेशानी की वजह बने। कई जगह तार भी टूट गए। आंधी से 150 बिजली के खंबे, 25 ट्रांसफार्मर वाले खंभे और 100 से अधिक पेड़ भी गिरे। रात के समय तारों को दुरुस्त करना भी बिजली निगम के लिए काफी कठिन काम था। इसलिए दूसरे फीडरों से जब बिजली की सप्लाई देने की कोशिश की गई तो वहां भी तकनीकी खामी की वजह से बिजली का लोड नहीं मिल पाया। तारों के टूटने व तकनीकी खामी आने के कारण लगभग 12 घंटे तक बिजली गुल रही। इस कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। कुछ लोग तो रात के समय जनरेटर चलाकर दुकानों के बाहर बैठे रहे। वीरवार सुबह लगभग 9-10 बजे जब बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
दोबारा शिकायत के लिए फोन किया तो नंबर मिला बंद : बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, कारण कि घरों में लगे इन्वर्टर बंद हो गए। उन्होंने मदद के लिए पहले बिजली निगम के शिकायत नंबर पर फोन किए तो उन्हें आश्वासन मिला कि जल्द ही बिजली आ जाएगी। लेकिन जब घंटों तक बिजली नहीं आई और लोगों ने दोबारा शिकायत नंबर पर फोन किया तो वो भी बंद मिले। जब वो अपने-अपने शिकायत केंद्र पर गए तो वहां भी ताले लटके हुए मिले।