{"_id":"69cc2da0e099defc240a8bef","slug":"power-failure-due-to-storm-and-rain-ambala-news-c-36-1-amb1002-160759-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आंधी और बारिश से बिजली हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आंधी और बारिश से बिजली हुई गुल
विज्ञापन
अंबाला कैंट के जगाधरी राजमार्ग पर रात्रि के समय बूंदाबांदी व धूल उठती हुई। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। दिन में गर्मी के बाद मंगलवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। इसके बाद रात आठ बजे 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। आंधी के कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लैक आउट जैसे हालात हो गए। इसके बाद बारिश होने लगी। इस मौसम ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसानों की गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है।
आंधी को देखकर किसान अपने खेतों को भी देखने निकल गए। मंगलवार दिन के समय 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं रात्रि को 19.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिन और रात के तापमान सामान्य से तीन-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहे।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि 1 अप्रैल को राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवा चल सकती है। गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।