फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Power cuts increased the problem, buying fast

Ambala News: बिजली कटों ने बढ़ाई परेशानी, खरीद तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Power cuts increased the problem, buying fast
अंबाला। जिले की अनाज मंडियों में मंगलवार को गेहूं की खरीद हुई। जिले की बात करें तो हैफेड ने एक लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की। जबकि अभी तक कुल एक लाख 60 हजार क्विंटल की हैफेड खरीद कर चुका है। सुबह से शाम तक सिटी नई अनाज मंडी में भी हैफेड अधिकारियों ने गेहूं की खरीद की।
विज्ञापन


मंडी में बिजली कट के कारण भी दिनभर परेशानी रही। सीजन शुरू होते ही मंडियों में गेहूं लगातार आ रहा है। मंडियों में गेहूं की ढेरी लग गई हैं, अभी उठान शुरू नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ लस्टर लॉस और डैमेज गेहूं के दाने के पैसे कट करने को लेकर भी मंगलवार शाम को मंडी आढ़तियों ने मीटिंग की। सरकार लस्टर लॉस व डैमेज गेहूं को लेकर प्रति क्विंटल के हिसाब से पैसे काटेगी। आढ़ती सरकार के इस फैसले पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


कच्चा आढ़ती एसोसिएशन जिला प्रधान दुनीचंद दानीपुर ने बताया कि आढ़ती किसानों की ट्रॉली उतार लेंगे, लेकिन अभी गेहूं को भरेंगे नहीं। सरकार लस्टर लॉस व गेहूं डैमेज को लेकर प्रतिशत के हिसाब से 5 रुपये 31 पैसे से लेकर 40 रुपए तक पैसे काट रही है। यह कैसे पता चलेगा कि किस ढेरी
विज्ञापन
विज्ञापन


में कितना गेहूं खराब है। हैफेड डीएम वीपी मलिक ने बताया कि मंगलवार को जिले में एक लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।

सरकार के लस्टर लॉस व दाने के डैमेज के प्रति क्विंटल के हिसाब से पैसे काटने के निर्देश आए हैं। लस्टर लॉस में 10 प्रतिशत से ऊपर पांच रुपये 31 पैसे कटेंगे, जबकि दाना डैमेज होने पर छह से आठ फीसद में पांच रुपये 31 पैसे, आठ से 10 प्रतिशत पर 10 रुपये 62 पैसे, 10 से 12 प्रतिशत पर 15 रुपये 93 पैसे, 12 से 14 प्रतिशत पर 21 रुपये 24 पैसे और 14 से 16 प्रतिशत में 26 रुपये 55 पैसे कटेंगे। अभी यह क्लीयर नहीं है कि यह पैसा किस स्तर पर कटेगा।
सत्यापन करने पहुंचे एसडीएम

अंबाला सिटी। राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम शहर दर्शन कुमार ने मंगलवार को विशेष गिरदावरी के कार्य की वास्तविकता जानने के लिए कई गांवों में निरीक्षण किया।

वह गांव दुराना, साहिबपुरा, नूरपूर, कोंकपूर, मनसूरपूर और भूरे माजरा गांवों में गए और लट्टे के मुताबिक वास्तविकता जांची। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यह भी जानकारी हासिल की कि किसानों ने बारिश के चलते अपनी फसलों के खराब होने की जो स्थिति दर्शाई हैं उस कार्य को देखा।

यहां बता दें कि बीते दिनों बारिश के चलते किसानों की फसल खराब हो गई थी और उन्होंने क्षतिपूर्ति पोर्टल व कृषि विभाग में अपनी फसलों के खराब होने बारे बात कहीं थी। एसडीएम दर्शन कुमार ने निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ इस विषय को लेकर स्थिति देखी कि किसानों ने जो अपनी फसलों के खराब होने की जो रिपोर्ट दी थी, वह ठीक है कि नहीं, कितने क्षेत्र में फसल का नुकसान हुआ है उस बारे जानकारी ली।

उन्होंने यह भी बताया कि किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसलों के खराब होने की जो रिपोर्ट दी है उसका सत्यापन कराया जा रहा है। निर्धारित मापदंडों के तहत किसानों को समयबद्ध तरीके से उनकी खराब फसलों का मुआवजा देने का काम किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार मनीष कुमार, प्रशिक्षु नायब तहसीलदार संदीप कुमार, कानूनगो के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के पटवारी व अन्य मौजूद रहे।



मुआवजा और खरीद सुनिश्चित हो : चित्रा

अंबाला सिटी। आम आदमी पार्टी की नेत्री चित्रा सरवारा की अध्यक्षता में एसडीएम बराड़ा विजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। चित्रा ने प्रदेश की सरकार से अपील करते हुए कहा कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसान की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है और अब गिरदावरी समय पर न होने से फसल भी काली पड़ती जा रही है।
खड़ी फसल गिरने से गेहूं और सरसों का दाना कमजोर और काला भी पड़ने लगा है। इससे जो भी फसल होगी, उसका मंडी में भी उचित दाम नहीं मिलेगा। वहीं प्रदेश के आधे से ज्यादा किसान कर्ज के बोझ के नीचे दबे हैं। चित्रा ने कहा कि फसलों की खरीद से किसान परिवारों की भविष्य की योजनाएं भी जुड़ी होती हैं। किसान के बच्चों के शादी विवाह की तैयारी भी फसलों की बिक्री पर आधारित होती है। उन्होंने कहा कि इस बार के फसल नुकसान ने किसान परिवारों की भविष्य की योजनाएं भी चौपट कर दी है।


इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद धीमान, वीरेंद्र कपूर, राजा दानीपुर, जिला परिषद सदस्य गुरजीत प्रेमी, गुरदेव सरपंच, अवतार बलाना, पुष्पिंद्र मान, जरनैल सिंह, अविनाश, विजय गुम्बर, वीरेंद्र गांधी, सुरेश त्रेहन, आशी कौशिक, परविंद्र बंटी, रोबिन खोड़ा और जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed