फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Power crisis: Hisar in the morning, Amritsar highway jammed at night

बिजली संकट : सुबह हिसार, रात को अमृतसर हाईवे किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Power crisis: Hisar in the morning, Amritsar highway jammed at night
अंबाला सिटी। बाढ़ के बाद बिजली कट की समस्या विकराल होती जा रही है। जिले में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। इस कारण पेयजल की किल्लत भी बनी हुई है।
विज्ञापन


इसी के चलते जहां शुक्रवार सुबह लोगों ने अंबाला-हिसार हाईवे जाम किया। वहीं देररात बिजली न आने पर शहर के मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर लोगों ने जाम लगा हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर समाचार लिखे जाने तक लोग देररात तक जीटी पर ही डटे रहे।

उनका आरोप था कि पिछले कई दिन से दिन और रात में बिजली के कट लग रहे हैं। भीषण गर्मी में उनका बुरा हाल है। बिजली अधिकारी उनका फोन भी नहीं उठाते।

इससे पहले नसीरपुर गांव के अंतर्गत आने वाले अशोक विहार कॉलोनी के लोगों ने वीरवार रात को बिजली नहीं आने पर अंबाला-हिसार मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। यह स्थिति तीन घंटे तक रही। इसके साथ ही लोगों ने नगर निगम मेयर शक्ति रानी शर्मा, स्थानीय पार्षद सरदूल सिंह, सिटी विधायक असीम गोयल और बिजली प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि करीब 10 दिनों से उनके क्षेत्र में जलभराव होने के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान चल रहे हैं। उनके क्षेत्र की कुछ गलियों में आज भी करीब एक फुट तक गंदे पानी से जलभराव बरकरार है। इससे बदबू के कारण कॉलोनीवासी काफी परेशान हैं, वहीं, खाली प्लाॅटों में भी जलभराव की स्थिति है। सबसे बड़ी नाराजगी लोगों में वीरवार रात 10 बजे बिजली जाने को लेकर थी। प्रविंद्र कुमार, मनीष कुमार, कुलदीप कुमार, रामकरण, अजय कुमार, ममता, सीमा रानी, बेबी देवी, राजेश कुमार, अनीता और स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली के कई खंभे गिरने की कगार पर हैं। इसकी सूचना काफी दिनों से संबंधित विभाग को दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद बिजली के खंभों को निगम ने चेक नहीं किया। इसके चलते वीरवार रात 10 बजे बिजली के मेन तार टूट जाने के कारण क्षेत्र से बिजली गुल हो गई। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी, बिजली विभाग के जेई, नगर निगम के विभिन्न कर्मचारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने पश्चात जाम को खोला गया। वहीं इस दौरान रोड के दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही। प्रतिदिन आवाजाही करने वाले लोगों व स्कूल बच्चे जाम का शिकार होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed