{"_id":"65c94c1cb401c0f4290815f8","slug":"potholes-on-the-road-near-navalti-chowk-fear-of-accident-ambala-news-c-36-1-sknl1001-118269-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भक्तों ने किए संत नागा बाबा की समाधि पर दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भक्तों ने किए संत नागा बाबा की समाधि पर दर्शन
विज्ञापन
गौरव
अंबाला सिटी। वायुसेना क्षेत्र में रविवार को संत नागा बाबा की समाधि पर हजारों भक्तों ने माथा टेका। यहां पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों से दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे।
बता दें कि प्रतिवर्ष की तर्ज पर बीते करीब आठ दशकों से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से भक्तजन वायुसेना स्थित संत नागा बाबा की समाधि पर मन्नतें मांगने के लिए पहुंचे। यह कार्यक्रम गुरुद्वारा सिंह सभा धूलकोट की प्रबंधन कमेटी की ओर से किया जाता है। इसमें हजारों की संख्या में भक्तजन संत नागा बाबा पर नतमस्तक होकर दर्शन करते हैं। इसी कड़ी में वायुसेना और अंबाला जिला पुलिस प्रशासन की निगरानी में संत नागा बाबा के दर्शन कराए।
इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। वहीं इस विशाल मेले में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से भंडारे लगाए। सुबह करीब पांच बजे से भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह साढ़े सात बजे भक्तों को समाधि पर दर्शनों के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
संत नागा बाबा की समाधि पर वार्षिक मेले में अंबाला जिला पुलिस एवं वायुसेना के सैनिकों के संयुक्त तत्वाधान में भक्तों ने वायुसेना क्षेत्र में स्थित संत नागा बाबा की समाधि पर पहुंचकर दर्शन किए। हालांकि इस दौरान भक्तों को किसी प्रकार का कोई भी सामान आदि लेकर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी, महिलाओं व पुरुषों को सुरक्षा की दृष्टि से चेक करके ही अंदर भेजा गया था।
फोटो नंबर-54, 55, 56, 57
बलदेव नगर निवासी गौरव ने बताया कि वह पहली बार संत नागा बाबा की समाधि पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचे थे, हालांकि बीते करीब 40 वर्षों से वह सिटी बलदेव नगर क्षेत्र में रह रहे हैं, मगर इस बार बाबा की समाधि पर दर्शन करने का मौका मिला था। जहां पर वह हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों की भीड़ को देखकर आश्चर्य चकित हो गए। उत्तराखंड कालसी से पहुंचे भक्त ज्ञानचंद ने बताया कि वह पहली बार संत नागा बाबा की समाधि पर मन्नतें मांगने के लिए पहुंचे हैं, संत बाबा की समाधि पर सभी भक्तों की मनोकामनाएं संपूर्ण होती हैं। बलदेव नगर के समाजसेवी हरीश नंदा ने बताया कि बीते करीब चार वर्षों से बलदेव नगर की श्री गणेश मार्केट के सदस्यों की ओर से भंडारे की सेवा दी जाती है। सुबह करीब पांच बजे वह अपने सदस्यों के साथ यहां पहुंच गए थे। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा धूलकोट के उपप्रधान चरनजीत सिंह ने बताया कि संत नागा बाबा की समाधि पर आयोजित होने वाले मेला कार्यक्रम को लेकर सर्वप्रथम सुबह छह बजे गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का विधिवत भोग डाला गया। उसके बाद वायुसेना क्षेत्र में स्थित संत बाबा की समाधि पर अरदास करने पश्चात भक्तों को दर्शनों के लिए भेजा गया।