फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Potholes on the road near Navalti Chowk, fear of accident

Ambala News: नावल्टी चौक के पास सड़क पर गड्ढे, हादसे का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the road near Navalti Chowk, fear of accident
सड़क पर बने गड्ढों की तस्वीर, संवाद।
अंबाला सिटी। शहर के नावल्टी चौक से एमडीएसडी कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क की खस्ता हालत से लोग परेशान हैं। इंटरलॉकिंग से बनी यह रोड जगह-जगह से दबी है। इस कारण वाहनों चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यहां बने गड्ढों में बारिश के समय पानी भर जाता है। वाहन चालकों को गड्ढों का पता नहीं चल पाता है। कई बार यहां पर चालक चोटिल भी हो चुके है। रात के समय सड़क पर बने गड्ढों का पता नहीं चल पाता। वहीं नगर निगम ने अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। लोगों का कहना है कि निगम की ओर से सड़क की मरम्मत तो कर दी जाती है। लेकिन मरम्मत अधिक समय तक टिक नहीं पाती और फिर से गड्ढे बन जाते है।
विज्ञापन

मिट्टी डालकर चला रहे काम
दुकानदार पीयूष ने बताया कि यह सड़क बीते वर्ष अगस्त में ठीक कराई थी, लेकिन बरसात के बाद फिर से सड़क पर गड्ढे बन गए। इसके बाद से अब तक इसे ठीक नहीं किया गया है। दुकानदार अपने अपने स्तर पर मिट्टी डालकर गड्ढों को भरने का प्रयास करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:21
सीवर लाइन हो रही लीक
सीएससी संचालक चरणजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क के नीचे सीवरेज की पाइप लाइन लीक होती रहती है। इस कारण यहां पर पानी जमा रहता है। पानी के कारण ही बार बार सड़क टूट जाती है और जगह जगह से दब जाती है। लेकिन अभी तक संबंधित विभाग ने इसे ठीक नहीं करवाया है।
फोटो: 22
अक्सर धंस जाते है वाहन
सुनील कुमार ने बताया कि बारिश के समय गड्ढों में पानी भर जाता है। पानी के कारण कई बार हादसे होते रहते है। इतना ही नहीं कई बड़े वाहन सड़क दबने के कारण धंस भी जाते है। इससे कई घंटों तक रोड जाम रहता है।
फोटो: 23
सीमेंट से बने नई सड़क
ब्यूटी सैलून संचालक सुरभि ने बताया कि सड़क पर गड्ढों के कारण धूल मिट्टी उड़ती रहती है। धूल के कारण आने जाने वाले ग्राहकों को भी परेशानी होती है। उन्होंने मांग की है कि सड़क को सीमेंट से दोबारा बनाया जाना चाहिए। इंटरलाकिंग वाली सड़क जगह जगह से दब जाती है।
फोटो: 24
अंडरग्राउंड सीवरेज पाइप डलने से होगा हल
वार्ड पार्षइद मेघा गोयल ने कहा कि इस विषय पर उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया था। अधिकारियों ने उन्हें कहा था यहां पर अंडरग्राउंड पाइप डाला जाना है, लेकिन अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन दे दिया लेकिन काम शुरू नहीं किया। पार्षद ने कहा कि सीवरेज लाइन ठीक करने के बाद ही इस समस्या का कोई हल निकल सकता है। हाऊस की बैठक में भी इस सड़क को लेकर वे कई बार आवाज उठा चुके हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


वर्जन
कई बार सीवरेज लाइन की वजह से सड़क बार-बार टूटती है। जिसकी वजह से वह पब्लिक हेल्थ विभाग को लिख भी चुके हैं। सीवरेज ठीक होने के बाद सड़क का निर्माण किया जाएगा।
-तरुण कुमार, जेई, नगर निगम

सड़क पर बने गड्ढों की तस्वीर, संवाद।

सड़क पर बने गड्ढों की तस्वीर, संवाद।

सड़क पर बने गड्ढों की तस्वीर, संवाद।

सड़क पर बने गड्ढों की तस्वीर, संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed