{"_id":"6568e251ce5dc2c0130ae8db","slug":"potholes-on-city-roads-are-hurting-people-ambala-news-c-18-knl1030-273965-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर की सड़कों के गड्ढे लोगों को दे रहे जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर की सड़कों के गड्ढे लोगों को दे रहे जख्म
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन नजदीक श्री हनुमान मंदिर चौक के बीच बने भारी भरकम गड्ढों ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाजार के स्थानीय दुकानदारों की मानें तो इन गड्ढों का शिकार ज्यादातर ई रिक्शा चालक व दोपहिया वाहन चालक हो रहे हैं। तकरीबन प्रतिदिन कोई न कोई ई रिक्शा चालक इन गड्ढों में पलट जाता है, जिससे ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को चोटें लग रही हैं।
स्थानीय दुकानदार बृजमोहन ने बताया कि श्री हनुमान मंदिर चौक के बीच बने गड्ढों की वजह से आए दिन चौक के बीच जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे राहगीर व वाहन चालक लंबे समय तक जाम में ही फंसे रहते हैं। समस्या का समाधान होना बहुत जरूरी है।
स्थानीय निवासी अमर प्रकाश ने बताया कि कई महीनों पहले रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते के बीच नाले की पुली का निर्माण कार्य किया गया था। उसी समय से इस चौक के खस्ता हालात चल रहे हैं। निगम प्रशासन ने आज तक कोई उचित कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक सन्नी ने बताया कि चौक के बीच बने भारी भरकम गड्ढों के कारण कई लोगों की ई-रिक्शा पलट चुकी हैं, जिस दौरान कई ई रिक्शा चालकों व सवारियों को काफी गंभीर चोटें भी लग चुकी हैं, निगम प्रशासन को इन गड्ढों की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।
राहगीर प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि वह अपने निजी काम से रेलवे रोड पर आए थे, मगर श्री हनुमान मंदिर चौक के बीच बने भारी भरकम गड्ढों से दोपहिया वाहन से गुजरना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। जाम की परिस्थितियों का सामना करना भी बहुत ही मुश्किल हो चुका है।
रेलवे स्टेशन श्री हनुमान मंदिर चौक के बीच बने भरी गड्ढों की व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के लिए निगम प्रशासन के संज्ञान में लाया जा चुका है। चौक के बीच बिगड़ी हुई व्यवस्था को जल्द ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानियों से न गुजरना पड़े।
-मिथुन वर्मा, स्थानीय पार्षद, नगरनिगम अंबाला।