{"_id":"6643ec856bc67fe9ec06f477","slug":"pothole-at-main-gate-of-bus-stand-passengers-getting-injured-ambala-news-c-36-1-sknl1003-123113-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस स्टैंड के मुख्य गेट पर गड्ढे, घायल हो रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस स्टैंड के मुख्य गेट पर गड्ढे, घायल हो रहे यात्री
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के बस स्टैंड स्थित मुख्य गेट पर खुदा हुआ गड्ढा हादसों को न्यौता दे रहा है। ऐसा कोई दिन होगा जब इस गड्ढे में कोई यात्री गिरकर घायल न होता हो, लेकिन बस स्टैंड प्रशासन और नगर परिषद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
करीब एक साल पहले नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा नाले की सफाई करने के लिए बस स्टैंड के पास नाले की सफाई करने के लिए गेट के बीच गड्ढा खोदा था। सफाई करने के बाद इस नगर परिषद प्रशासन इस गड्ढे को बंद करना भूल गया। धीरे धीरे इस गड्ढे में गंदगी ओर ईंट पत्थर जमा हो गए। हालत है यह कि अभी भी बस स्टैंड के पास नाले गंदगी से अटे पडे़ हैं। वहीं यात्री बस अड्डा से निकल रही बस को पकडऩे की जद्दोजहद में इस गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं।
काफी दिन पहले एक सात साल की बच्ची इस गड्ढे में गिर गई थी। जिसके पैर की हड्डी में फ्रेक्चर भी आ गया था। यात्रियों में सबसे ज्यादा महिलाएं गिरकर घायल हो रही हैं। देहरादून निवासी नीलम ने बताया कि वह अक्सर बीमार रहती है, और उसे कालका अपनी रिश्तेदारी में जाना है, इसके लिए वह छावनी बस अड्डे पर आई थी। इसके बाद वह कालका की बस पकड़ने के लिए बस की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान महिला यात्री नीलम का पैर गड्ढे में जाने से वह गिर गई और घायल हो गई। यमुनानगर निवासी रेशमी देवी ने बताया कि उसे चंडीगढ़ जाना है, इसके लिए वह अकेली अपने घर से अंबाला छावनी बस अड्डा पर आई। इसके बाद उसने चंडीगढ़ की बस को अपनी ओर आते हुए देखा तो वह तेज कदमों से चलते हुए बस में चढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान वह इस गड्ढे में गिर गई और वह घायल हो गई तथा उसके कपडे़ भी खराब हो गए।
वर्जन
एक्सईएन ब्रांच को बोलकर उस गड्ढे पर स्लैब रखवा दी जाएगी, या फिर बंद करवा दिया जाएगा।
विनोद बेनिवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद अंबाला सदर।