फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Portal opened in May instead of March, students will be able to apply for 9368 seats in 224 schools

Ambala News: मार्च की जगह मई खुला पोर्टल, 224 स्कूलों में 9368 सीटों पर विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Portal opened in May instead of March, students will be able to apply for 9368 seats in 224 schools
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान (चिराग) स्कीम के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिले को लेकर आवेदन करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। प्रदेश के सभी जिलों से 224 प्राइवेट स्कूलों ने राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को दाखिला देने पर सहमति जताई है। इसके तहत प्रदेशभर के सभी जिलों में 9368 सीटों पर दाखिले होंगे। सबसे ज्यादा सिरसा के 27 और सबसे कम पलवल के एक प्राइवेट स्कूल ने दाखिले देने पर सहमति जताई है। अहम बात यह है कि शिक्षा विभाग ने मार्च की बजाय मई माह में पोर्टल खोला है, जब प्राइवेट स्कूलों में दाखिले हो चुके हैं और सीटें फुल हो चुकी हैं।
प्रदेशभर में करीब 10 हजार 394 निजी स्कूल हैं। इनमें से 224 प्राइवेट स्कूलों ने ही दाखिला देने पर सहमति जताई। इनमें भी कई स्कूल ऐसे हैं, जिनमें कक्षा तीसरी से 12वीं तक एक-दो कक्षा में ही सीट खाली है, बाकी में सीट ही नहीं है। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के उपप्रधान प्रशांत मुंजाल का कहना है कि सरकार ने चिराग योजना इसलिए शुरू की थी ताकि सरकारी स्कूल का बच्चा प्राइवेट स्कूल में आ सके, मगर अब इस योजना को खत्म किया जा रहा है। पिछले वर्ष जब योजना शुरू हुई थी, तब योजना के तहत दूसरी कक्षा से दाखिले शुरू हुए थे। इस बार तीसरी कक्षा से दाखिले किए जा रहे हैं। सरकार ने चिराग योजना पोर्टल भी तब खोला है, जब प्राइवेट स्कूलों में दाखिले हो चुके हैं। इससे लगता है कि इस योजना में सरकार की दिलचस्पी नहीं है। अभिभावकों को भी योजना के बारे में कुछ समझ नहीं आ रहा। अगर सरकार योजना को मार्च में शुरू करती तो इसमें स्कूलों और अभिभावकों की दिलचस्पी ज्यादा होती। संवाद
विज्ञापन




चिराग स्कीम के तहत विद्यार्थी 4 से 12 मई तक प्राइवेट स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्राइवेट स्कूलों को दाखिला प्रक्रिया 15 से 25 मई तक पूरी करनी होगी। इस बारे में निदेशालय के निर्देश आ गए हैं। दाखिला के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। परिवार की वार्षिक 1 लाख 80 हजार या इससे कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।




किस जिले में कितने स्कूलों ने किया आवेदन



जिला स्कूलों ने किए आवेदन

जिला स्कूल सीट
अंबाला 8 401

भिवानी 19 807

चरखी-दादरी 6 171

फतेहाबाद 16 568

गुरुग्राम 3 34

हिसार 25 2480

झज्जर 4 51

जींद 18 739

कैथल 17 318

करनाल 2 45

कुरुक्षेत्र 16 418

महेंद्रगढ़ 3 60

नूंह 4 208

पलवल 1 66

पंचकुला 5 121

पानीपत 19 1075

रेवाड़ी 6 142

रोहतक 3 108

सिरसा 27 980

सोनीपत 17 338

यमुनानगर 7 238
-----
प्रदेश में निजी स्कूलों में चिराग योजना के तहत इतनी सीट खाली
कक्षा
तीसरी-798
चौथी-785
पांचवीं-783
छठी-647
7वीं-648
8वीं- 663
9वीं-1367
10वीं-1270
11वीं-1254
12वीं-1153
कुल सीट 9368
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed