फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Portal open again for admission in private schools, apply till 26

Ambala News: निजी स्कूलों में दाखिले के लिए फिर खुला पोर्टल, 26 तक करें आवेदन

Tue, 18 Jul 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 18 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Portal open again for admission in private schools, apply till 26
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब निजी स्कूलों में मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायता और अनुदान (चिराग) स्कीम के तहत दाखिला ले सकेंगे। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के दाखिले तीसरी से बारहवीं कक्षा में किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को आवेदन के लिए पोर्टल खुल गया है। राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उन छात्रों को निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दाखिला मिलेगा, जिन अभिभावकों की वार्षिक सत्यापित आय परिवार पहचान पत्र अनुसार एक लाख 80 हजार रुपये या उससे कम है। बता दें कि मई माह में जिले के 8 निजी स्कूलों ने विभाग को दाखिले के लिए सहमति दी थी और अपने स्कूलों की कक्षा अनुसार सीट प्रदर्शित की थी। इन स्कूलों में करीब 400 सीट थी, मगर जिले से महज 3 विद्यार्थियों ने इसमें दाखिला लिया था।
विज्ञापन


मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा तीसरी से बारहवीं में दाखिला करवाए जाने के लिए 3 मई को समय-सारणी जारी की गई थी, लेकिन कुछ विद्यालयों के फार्म-छह की सूचना पूर्ण न होने के कारण पोर्टल पर पुनः अपडेट करने बारे विद्यालयों को समय दिया गया था। जिसके दृष्टिगत कुछ विद्यालयों द्वारा फार्म-छह को सूचना अपडेट की गई है। प्रदेश में सहमति प्राप्त पात्र 1313 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में रिक्त 12281 सीटों पर दाखिले के लिए समय सारणी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहेगा दाखिला शेड्यूल
सहमति प्राप्त निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छात्रों के आवेदन करने की अवधि 17 जुलाई से 26 जुलाई तक होगी। वह विद्यार्थी जो अपने वर्तमान खंड जिसमें वह शैक्षणिक सत्र 2022-23 में पहले से पढ़ रहे हैं, उसमें ही आवेदन करेंगे और विद्यालय प्राप्त आवेदन पत्रों का विवरण विभागीय पोर्टल पर दर्ज करेंगे।
जिन विद्यालयों में दर्शाई गई सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो उस स्थिति में दाखिले के लिए लाटरी के माध्यम से 27 जुलाई को ड्रॉ निकाले जाएंगे। संबंधित अभिभावकों को लॉटरी ड्रॉ निकालने के बारे में सूचित करेंगे।

सहमति प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय प्राप्त आवेदनों के आधार पर 28 जुलाई से 11 अगस्त तक सरकारी विद्यालय की एसएलसी प्राप्त करके दाखिले की प्रक्रिया सम्पन्न करेंगे। सफल छात्रों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर दर्शायेंगे।
लॉटरी ड्रा के पश्चात मुख्य सूची में सफल छात्रों द्वारा निर्धारित तिथि तक दाखिला न लेने पर उनकी रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों के दाखिले 14 से 18 अगस्त तक किए जाएंगे। इस दौरान विद्यालयों द्वारा दाखिल विद्यार्थियों का विवरण विभागीय पोर्टल पर 19 से 25 अगस्त तक दर्ज कराना आवश्यक होगा।


पहले जिले में 8 निजी स्कूलों ने दाखिले के लिए सहमति दी थी। मगर इन स्कूलों में 3 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया था। अब सीट खाली होने पर दोबारा आवेदन मांगे गए हैं। - सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed