फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Portal is slow in Tehsil, Internet is down in Antyodaya Kendra

Ambala News: तहसील में पोर्टल धीमा, अंत्योदय केंद्र में इंटरनेट बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Portal is slow in Tehsil, Internet is down in Antyodaya Kendra
अंबाला छावनी तहसील में धीमी गति से चल रहा वेब हेलरिस पोर्टल व इंतजार करते लोग।
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित तहसील में आधा दिन तक वेब हेलरिस पोर्टल की साइट धीरे चली। इसके कारण तहसील में रजिस्ट्री से संबंधित काम दोपहर को शुरू हुआ।
विज्ञापन

इसी तरह से अंत्योदय सरल केंद्र और निर्वाचन कार्यालय में तीन घंटे तक इंटरनेट की सेवा बंद रही। इसके चलते लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी , वोटर कार्ड व अन्य काम प्रभावित रहे। दोपहर बाद इंटरनेट चलने के बाद लोगों के काम शुरू हो सके।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जैसे ही उपमंडल कार्यालय खुला तो लोग लोग अपने अपने काम करवाने के लिए कार्यालयों में पहुंचने लगे। जैसे ही लोग तहसील में पहुंचे। तो कुछ देर इंतजार करने के बाद लोगों को पता चला कि वेब हेलरिस पोर्टल धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण ऑपरेटर को काम करने में परेशानी हो रही थी। थोडी देर बार ही तहसील कार्यालय में लोगों की भीड़ जमा होने लगी और काउंटर पर लोग खडे़ नजर आए। कई लोग कुर्सियों पर बैठे रहे तो कई कुर्सी न मिलने के बाद फर्श पर ही बैठ गए।
लोगों ने बताया कि वीरवार और शुक्रवार को भी आधा दिन ही पोर्टल चला था। जिसके कारण वह दो दिन पहले भी परेशान होकर गए थे। इसी तरह से अंत्योदय सरल केंद्र में चार घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद रही। इस कारण लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, डुप्लीकेट आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस नवीकरण व अन्य काम दोपहर तक बंद रहे। वहीं निर्वाचन कार्यालय में भी इंटरनेट बंद होने के कारण वोटर कार्ड बनाने का काम प्रभावित रहा। एक बजे के बाद से काम शुरू हुआ।

वर्जन
सोमवार को सुबह से लेकर दोपहर तक वेब हेलरिस पोर्टल धीमी गति से चल रहा था। दोपहर के बाद ठीक हो गया। वहीं वीरवार ओर शुक्रवार को भी पोर्टल आधा दिन बंद रहा था।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी तहसील में धीमी गति से चल रहा वेब हेलरिस पोर्टल व इंतजार करते लोग।

अंबाला छावनी तहसील में धीमी गति से चल रहा वेब हेलरिस पोर्टल व इंतजार करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed